RBI Action: रिजर्व बैंक का बड़ा एक्शन, 11 NBFCs का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट रद्द, कारोबार की अनुमति नहीं, पढ़ें पूरी खबर

RBI news

RBI Action: रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने जनवरी-फरवरी में 11 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट रद्द कर दिया है। इसमें से चार बैंकों का CoR आरबीआई ने रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया एक्ट, 1934 के सेक्शन 45-IA (6) के तहत रद्द किया है। वहीं 7 बैंकों ने अपना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सरेंडर कर दिया है। इस बात की जानकारी आरबीआई ने 11 मार्च, सोमवार को दी है। इन कंपनियों को NBFCs के तौर पर कारोबार करने की अनुमति नहीं होगी।

इन कंपनियों ने सरेंडर किया लाइसेंस

  • एल&टी फाइनेंशियल लिमिटेड, सेक्टर 5 सॉल्ट लेक सिटी, कोलकाता को 4 कई 2017 को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी किया गया था, जिसे आरबीआई ने 31 जनवरी 2024 को कैंसल कर दिया है।
  • 22 जून 2022 को जारी हुए एल&टी इंफ्रा क्रेडिट लिमिटेड, मुंबई, महाराष्ट्र के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट को 31 जनवरी 2024 को रद्द कर दिया गया है।
  • मरुधर फूड एंड क्रेडिट लिमिटेड, कोलकाता  को 3 नवंबर 2003 को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी हुआ था, जिसे 6 फरवरी 2024 को रद्द कर दिया गया है।
  • क्रिएटिव इंफ्रा लिमिटेड, लुधियाना, पंजाब का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट 25 मार्च 2019 को जारी किया गया था, जिसे 14 फरवरी 2024 को रद्द कर दिया गया है।
  • जिनवाणी ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टमेंट कंपनी लिमिटेड, बैंगलोर, कर्नाटक का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट 19 फरवरी 2024 को आरबीआई ने रद्द कर दिया है, इस एनबीएफसी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट 24 अगस्त 2021 को जारी किया गया था।
  • बैंगलोर में स्थित मंजू श्री फिनकेयर प्राइवेट लिमिटेड का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट 30 जनवरी 2004 को जारी किया गया था, जिसे 19 फरवरी 2024 को रद्द कर दिया गया है।
  • श्रुति फाइनेंशियल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, बैंगलोर का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट 30 जनवरी 2004 को जारी किया गया था, जिसे 19 फरवरी को रद्द कर दिया गया है।

इन NBFCs का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट रद्द

  • पटना सदर, मीठापुर में स्थित आर.एम. बी फाइनेंस कंपनी लिमिटेड का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट आरबीआई ने 14 फरवरी 2024 को रद्द कर दिया है।
  • लखनऊ, उत्तर प्रदेश में स्थित निमिषा फाइनेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 29 फरवरी 2001 को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी किया गया था, जिसे 8 फरवरी 2024 को रद्द कर दिया गया है।
  • सुयश फिनोवेस्ट प्राइवेट लिमिटेड, मिर्जापुर, बर्धमान कोलकाता का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट आरबीआई ने 28 फरवरी 2024 को रद्द कर दिया है।
  • कामधार लीजिंग एंड फाइनेंस लिमिटेड, कानपुर, उत्तर प्रदेश का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट केन्द्रीय बैंक ने 29 फरवरी 2024 को रद्द कर दिया है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews