RBI Action: आरबीआई ने ठोका 5 बैंकों पर 60 लाख का जुर्माना, बताई ये वजह, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

rbi action

RBI Action: रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने पांच बैंकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। दिल्ली, लखनऊ और राजकोट के एक-एक सहकारी बैंक पर जुर्माना लगाया है। वहीं उत्तराखंड के दो बैंकों पर आरबीआई का चाबुक चला है। सभी बैंकों पर आरबीआई ने कुल 60 लाख रुपए की पेनल्टी ठोकी है। इस बात की जानकारी केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को दी है।

इस बैंक पर लगा 43 लाख से अधिक जुर्माना

सबसे ज्यादा जुर्माना राजकोट नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड पर लगाया गया है। पेनल्टी की राशि है 43.30 लाख रुपए है। इस बैंक ने कुछ आरोग्य संस्थाओं के बचत जमा खाता खोले थे। साथ गैर रखरखाव के लिए दंडात्मक शुल्क लगाया था। कुछ निष्क्रिय खातों में न्यूनतम राशि शेष की।

इन बैंकों पर भी लगा जुर्माना

  • द कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड नई दिल्ली पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस बैंक ने यूसीबी के लिए साइबर सुरक्षा ढांचे के तहत कुछ अनिवार्य फ्रेमवर्क स्थापित नहीं कर पाया।
  • नियमों का उल्लंघन करने पर राजधानी नगर सहकारी बैंक लिमिटेड लखनऊ पर भी 5 लाख की पेनल्टी लगाई गई है। इस बैंक ने आईआरएसी के अनुसार कुछ लोन खातों को गैर निष्पादित के रूप में वर्गीकृत करने में विफल रहा।
  • जिला सहकारी बैंक लिमिटेड देहरादून उत्तराखंड पर केंद्रीय बैंक ने 2 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया गया है। इस बैंक पर निदेशकों और फ़र्मों द्वारा रुचि रखने वाले लोन नवीनीकृत करने का आरोप है।
  • जिला सहकारी बैंक लिमिटेड गढ़वाल कोटद्वार उत्तराखंड पर 5 लाख रुपये की पेनल्टी ठोकी गई है। यह बैंक निर्धारित समय सीमा के भीतर पात्र  लावारिस राशि को जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता कोष में स्थानांतरित करने में विफल रहा। साथ ही अपने निदेशकों को लोन स्वीकृत किया।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews