एक्शन मोड में RBI, रद्द किया इस बैंक का लाइसेंस, ग्राहकों पर भी पड़ेगा, निकाल पाएंगे बस इतने पैसे, पढ़ें पूरी खबर

rbi action

RBI Cancelled Banking License: आज सितंबर महीने का आखिरी दिन है। इस दौरान रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कई बैंकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस लिस्ट में एक और सहकारी बैंक शामिल हो चुका है। इसी के साथ सितंबर माह में कुल 6 बैंकिंग लाइसेंस को रद्द कर दिया गया है। केन्द्रीय बैंक ने लखनऊ के अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (Urban CO-Operative Bank Limited) को बैंकिंग व्यवसाय बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।

रिजर्व बैंक ने क्या कहा?

आरबीआई ने बताया कि अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के पर्याप्त पुंज और कमाई कि संभावनाएं नहीं। बैंक धारा 22 (3 ) (ए), धारा 22 (3) (बी), धारा 22 (3) (डी) और धारा 22 (3) (ई) कि जरूरतों का पालन भी नहीं कर पाया। यदि यह बैंक व्यवसाय जारी रखता है तो सार्वजनिक हित पर गहरा असर पड़ेगा। अपनी वर्तमान स्थिति में बैंक जमाकर्ताओं को पूरा भुगतान भी नहीं कर सकता है। 29 सितंबर से बैंक को जमा स्वीकार करने और जमा का पुनर्भुगतान करने कि भी अनुमति नहीं होगी।

ग्राहक निकाल पाएंगे इतने पैसे

जमाकर्ताबीमा जमा बीमा और क्रेडिट गारंटी निगम (DICGC) ने नियमों के तहत प्रत्येक जमाकर्ता केवल 5 लाख रुपये तक कि जमाराशि का राशि का दावा कर सकता है। आंकड़ों के अनुकार 99.53% जमाकर्ता पूरी राशि का क्लेम कर सकते हैं।

इन बैंकों का लाइसेंस भी रद्द

इससे पहले आरबीआई नासिक जिला गिरना सहकारी बैंक लिमिटेड, द कपोल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, मल्लिकार्जुन पट्टान सार्वजनिक बैंक नियमिता, नेशनल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड और अनंतशयनम सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर चुका है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews