RBI Action: इन 2 बैंकों पर गिरी गाज, आरबीआई ने रद्द किया लाइसेन्स, आज से लेन-देन बंद, ये है वजह

rbi action

RBI Action: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank Of India) ने दो को-ऑपरेटिव बैंकों का लाइसेन्स रद्द कर दिया है। इस बात की जानकारी आरबीआई ने मंगलवार को दी है। आज यानि 11 जुलाई से से श्री शारदा महिला को-ऑपरेटिव बैंक (तुमकुर, कर्नाटक) और हरीहरेश्वर सहकारी बैंक लिमिटेड (वाई, सतारा) का बैंकिंग कारोबार बंद करने का आदेश भी जारी चुका है। हालांकि दोनों ही बैंकों के सहकारिता आयुक्त और सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार से भी बैंक को बंद करने और बैंक के लिए एक परिसपारक नियुक्त करने का आदेश जारी करने का निर्देश भी जारी किया है।

ये है वजह

केन्द्रीय बैंक के मुताबिक दोनों बैंकों के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं है। साथ ही बैंक बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धार 56, धारा 11(1) और धारा 22 (3) (डी) के प्रावधानों का अनुपालन नहीं करते है। आरबीआई ने यह भी कहा कि, “बैंक का बने रहना उसके जमाकर्ताओं के हितों के लिए हानिकारक है। साथ ही वर्तमान वित्तीय स्थिति के साथ अपने वर्तमान जमाकर्ताओं को पूर्ण भुगतान करने में भी समर्थ नहीं है।” आगे रिजर्व बैंक ने कहा, ” यदि बैंक अपना बैंकिंग व्यवसाय आगे रखता है तो इसका प्रभाव सार्वजनिक हित पर पड़ेगा।”

ग्राहकों के पैसों का क्या होगा?

डीआईसीजीसी के नियमों के मुताबिक प्रत्येक ग्राहक 5 लाख रुपये तक की मौद्रिक सीमा अपनी जमा राशि की जमा बीमा दावा राशि प्राप्त करने का हकदार होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews