एक्शन मोड में RBI, इन 17 फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस रद्द, 20 NBFCs ने सरेंडर किया CoR, पढ़ें पूरी खबर

आरबीआई ने 15 से अधिक एनबीएफसी का सीओआर सरेंडर किया है। 20 से खुद लाइसेंस सरेंडर किया है। अब इन कंपनियों को नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी के तौर पर कारोबार की अनुमति नहीं होगी।
rbi action

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की ह।  एक  साथ 17 नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों का रजिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेट का यानी रद्द कर दिया गया। वहीं 20 एनबीएफसी ने अलग-अलग कारणों से खुद अपना CoR सरेंडर किया है।

लाइसेंस रद्द होने वाले सभी बैंक पश्चिम बंगाल में स्थित हैं। इन बैंकों एनबीएफसी के तौर पर लेनदेन समेत कोई कारोबार करने की अनुमति नहीं होगी। बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट बिजनेस से बाहर होने  के कारण महाराष्ट्र के दो एनबीएफसी ने आरबीआई को सीओआर सरेंडर किया है। वहीं समामेलन/विलय/ विघटन/ स्वैच्छिक स्ट्राइक-ऑफ  आदि के कारण कुल 20 एनबीएफसी ने सीओआर सरेंडर किया है।

इन कंपनियों का लाइसेंस रद्द 

  • जायन फाइनेंशियल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता
  • नमोकर कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता
  • सालासरजी मर्चेन्ट प्राइवेट लिमिटेड, हावड़ा
  • ऑट्रेम एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता
  • पीके मर्केंटाइल प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता
  • पैनोरमा फाइनेंशियल प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता
  • प्रशांत इंपेक्स प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता
  • रामुका कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता
  • प्रेटियस मर्चेन्ट प्राइवेट लिमिटेड, हावड़ा
  • कैसल फिनकॉन प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता
  • किशोरराय ट्रेडिंग होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड, हावड़ा
  • गामा कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता
  • इटामेरी कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड, हावड़ा
  • दिव्या डीलर्स, कोलकाता
  • प्रेफरेंस टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता
  • आईटीसी मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता

रिलायंस, बिरला और आईडीएफसी के इन कंपनियों ने सरेंडर किया लाइसेंस

नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल  इंस्टीट्यूशन बिजनेस से बाहर होने पर मनोवे इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड ( मुंबई, महाराष्ट्र) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (मुंबई, महाराष्ट्र) ने अपना सीओआर सरेंडर किया है। पश्चिम बंगाल के सीआरबी एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड, अग्रवाल आयरन एंड स्टील कंपनी लिमिटेड, आकाशगंगा सप्लायर्स प्राइवेट लिमिटेड, ब्रेन ट्रस्ट सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड समेत कई कंपनियों ने सीओआर सरेंडर किया है। इसके अलावा चेन्नई में स्थित आईडीएफसी फाइनेंशियल होल्डिंग कंपनी लिमिटेड और आईडीएफसी लिमिटेड ने भी अपना सीओआर सरेंडर कर दिया है। मुंबई में स्थित बिरला फैमिली इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड और बिरला टीएमटी होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने भी अपना सीईओआर सरेंडर किया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews