RBI के डिप्टी गवर्नर ने cryptocurrency के लिए निवेशकों को दी सावधानी बरतने की सलाह , जाने कारण …

RBI के डिप्टी गवर्नर ने cryptocurrency के लिए निवेशकों को दी सावधानी बरतने की सलाह , जाने कारण …

नई दिल्ली ,डेस्क रिपोर्ट। वर्तमान में  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया  (RBI) के डिप्टी गवर्नर टी रविशंकर अपने बयानों के लिए सुर्खियों में है । दरअसल,  भारतीय बैंक संघ ( IBA)  के 17वें संस्करण  के  सम्मेलन समारोह के दौरान उन्होंने क्रिप्टो करेंसी को लेकर एक बड़ा बयान दिया । उन्होंने कहा कि “क्रिप्टोकरेंसी” किसी पोंजी स्कीम से भी ज्यादा बुरा हो सकता है इसलिए भारत सरकार को क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाना ही सही होगा ।

— ReserveBankOfIndia (@RBI) February 14, 2022

बीते दिनों टी रविशंकर ने कहा कि, ” क्रिप्टो करेंसी एक मुद्रा है , ऐसी संपत्ति कमोडिटी के रूप में परिभाषा के लिए उत्तरदाई नहीं है इसका कोई आंतरिक मूल्य नहीं होता है,  वे पोंजी योजनाओं के समान है या फिर इससे भी बदतर हो सकते हैं।”

यह भी पढ़े … चारा घोटाला : 139 करोड़ अवैध निकासी मामले में लालू यादव दोषी करार, जायेंगे जेल

दरअसल,  डिप्टी गवर्नर ने पोंजी स्कीम से क्रिप्टो करेंसी की तुलना की है । बता दें कि पोंजी  योजना  ( ponzi स्कीम ) धोखाधड़ी का एक रूप है , जो निवेशक को अपनी ओर  आकर्षित करती है और नए निवेशकों के धन के साथ पुराने निवेशकों को लाभ  देती है । अक्सर इसकी कोई व्यक्तित कमाई नहीं होती।  उनका कहना है कि “हमने देखा है कि क्रिप्टो टेक्नोलॉजी सरकारी नियंत्रण से बचने के लिए एक फिलॉसफी को अपना आधार बनाती है । क्रिप्टो करेंसी को विशेष रूप से भी नियमित वित्तीय प्रणाली को बाईपास करने के लिए बनाया गया है , इसलिए सावधानी बरतने के लिए यह कारण ही काफी है।”

यह भी पढ़े … Mandi bhav: 15 फरवरी 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर का कहना है कि क्रिप्टो करेंसी को औपचारिक वित्तीय प्रणाली से दूर रखना एक सही विकल्प है।  वह वित्तीय अखंडता खासकर की केवाईसी , एएमएल / सीएफटी नियमों को खोखला करते हैं , जो  मुद्रा प्रणाली और बैंकिंग प्रणाली को खराब ही कर सकती है । बता दे की ,  बजट 2022-23  में वितमंत्री  निर्मला सीतारमण ने  घोषणा की थी कि केंद्रीय बैंक ने डिजिटल रुपए को भारत में लॉन्च करने का निर्णय लिया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews