महंगाई पर RBI के गवर्नर ने दिया बड़ा बयान, ई-रुपये को लेकर किया बड़ा ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

2000 rupees note news

2000 rupees note news

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा 1 नवंबर को डिजिटल रुपये के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है। आरबीआई के गवर्नर ने अब खुदरा ई-रुपया को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होनें बढ़ती महंगाई को लेकर भी बड़ी बात कही है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकाँटी दास ने बुधवार यानि आज कहा की यहाँ बैंकों के वार्षिक एफआईबीसी सम्मेलन के दौरान कहा की समय से पहले सख्त कदम उठाने पर इकॉनोमी और जनता को भारी कीमत चुकानी पड़ती है। उन्होनें यह भी कहा की आरबीआई ने महंगाई दर में वृद्धि के कारण ब्याज दरों में आक्रमक रूप से इजाफा नहीं करके अर्थव्यवस्था का समर्थन करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें…आखिर बेटे ने ऐसा क्या किया जिसके कारण पिता ने खुद तुड़वाया अपना मकान, जानें पूरा मामला

उन्होंने स्वीकार किया की मुद्रास्फीति के लक्ष्य चूक गया है। उन्होनें कहा, “हमने ब्याज दरों को आक्रमक रूप से नहीं बढ़ाकर अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से प्रभावित होने रोका और समय से पहलव सख्त कदम उठाने से दूर रहे।” इतना ही नहीं गवर्नर ने सरकार को लिखे जाने पत्र को सार्वजनिक ना करने की बात करते हुए आरबीआई का बचाव किया है। सरकार को जवाब तयार करने के लियव ब्याजदर तय करने वाली MPC की बैठक गुरुवार को होगी।

यह भी पढ़ें…Burhanpur : पुलिस के लिए सिरदर्द बना चोर गिरोह, 20 लाख का माल लेकर हुआ फरार, CCTV में दिखे 5 लोग

दूसरी तरफ आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने कहा की इस महीने खुदरा ई-रुपये का परीक्षण शुरू किया जाएगा। उन्होनें सम्मेलन के दौरान कहा की, खुदरा कारोबार के लिए सब्सिडी का परीक्षण । इस महीने के आखिरी में शुरू होगा। तारीख की घोषणा अलग से की जाएगी। ट्रायल का रीटेल पार्ट इस महीने लॉन्च हो सकता है, जो जनता के लिए उपलब्ध हूगा। उन्होनें कहा की “देश में मुद्रा के इतिहास में ई-रुपया लॉन्च एतेहासिक क्षण होगा, जो कारोबार के तरीके को बदल कर रख देगा।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews