इन दो बैंकों पर गिरी गाज, RBI ने लगाया मौद्रिक जुर्माना, ये है वजह, पढ़ें पूरी खबर

आरबीआई ने दो बैंकों पर भारी जुर्माना लगाया है। इनपर केन्द्रीय बैंक द्वारा जारी निर्देशों का सही से अनुपालन न करने का आरोप है।
rbi action news

RBI Action: नवंबर में अब तक भारतीय रिजर्व बैंक ने 13 बैंकों के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है। पिछले हफ्ते ही साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड पर मॉनेटरी पेनल्टी लगाई है। अब आरबीआई ने दो सहकारी बैंकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

नियमों का उल्लंघन करने पर  पश्चिम बंगाल में स्थित बल्ली को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, हावड़ा पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं गुजरात के द सथांबा पीपल्स को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड अरावली पर 50000 रुपये की पेनल्टी ठोकी है।

पश्चिम बंगाल के इस बैंक पर लगा 1.10 लाख का जुर्माना (RBI Monetary Penalty)

बल्ली को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने वित्तवर्ष 2022-23 के लिए पीसीएल लक्ष्य की प्राप्ति में कमी के विरुद्ध निर्धारित समय के भीतर और चेतावनी पत्र जारी होने के बाद भी सिडबी के पास रखे गए पुनर्वित्त  कोष में निर्धारित राशि जमा करने में विफल रहा। जांच के दौरान आरोप साबित होने के बाद केंद्रीय बैंक ने मौद्रिक जुर्माना लगाने का निर्णय लिया।

इस बैंक ने किया केवाईसी से जुड़े नियमों का उल्लंघन (Bank KYC)

गुजरात के सथांबा पीपल्स को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने अपने ग्राहकों के केवाईसी के आवधिक अपडेट करने के लिए एक सिस्टम स्थापित करने में विफल रहा। इतना ही 6 महीने में कम से कम एक बार खातों के जोखिम वर्गीकरण की आवधिक समीक्षा भी नहीं कर पाया।

क्या ग्राहकों पर पड़ेगा असर? (Reserve Bank Of India)

ग्राहकों पर  इस एक्शन का प्रभाव ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा। आरबीआई ने कहा कि, “यह कार्रवाई विनियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित है। इस उद्देश्य ग्राहकों और बैंक के बीच हो रहे लेनदेन या समझौते पर असर डालना नहीं है।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews