एक्शन में RBI: इस कंपनी पर गिरी गाज, नियम तोड़ने पर लगा मौद्रिक जुर्माना 

आरबीआई ने यूपी के एक कंपनी के खिलाफ सख्ती दिखाई। नियमों का अनुपालन न करने पर जुर्माना लगाया है। जांच के बाद यह फैसला लिया गया है। आइए जानें क्या इस एक्शन का असर ग्राहकों पर पड़ेगा?
rbi action

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) केवल बैंकों को ही नहीं  बल्कि नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों को भी रेगुलेट करने का काम करता है। नियमों को लेकर हमेशा सख्ती दिखाता रहता है। 21 अगस्त को एक बार फिर आरबीआई की कारवाई सामने आई है। इस बार केंद्रीय बैंक ने एक नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी पर पेनल्टी लगाई है। यह कदम नियमों का सही से अनुपालन न होने पर उठाया गया है।

14 अगस्त 2025 के जारी एक आदेश के तहत अयोध्या फिनलीज लिमिटेड (कंपनी) पर आरबीआई ने एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।  इस एनबीएफसी ने “मास्टर निर्देश-गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी”,  “नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी-गैर प्रणालिगत रूप से महत्वपूर्ण गैर जमा स्वीकार करने वाली कंपनी निर्देश 2016″ से संबंधित नियमों का अनुपालन नहीं किया। इसके अलावा आरबीआई (गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी- पैमाना आधारित विनियमन” निर्देश 2023 के से जुड़े कुछ प्रावधानों का अनुपालन भी नहीं कर पाया।

पहले जारी किया था नोटिस 

जब आरबीआई को नियमों के अनुपालन में खामियों का पता चला तो इस कंपनी को एक नोटिस जारी किया गया। यह पूछा गया कि उस पर पेनल्टी क्यों लगाया जाए? कंपनी द्वारा  प्राप्त प्रतिक्रिया और व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान दी गई प्रस्तुति और दस्तावेजों के आधार पर जुर्माना लगाने का फैसला लिया गया। यह कदम केंद्रीय बैंक में आरबीआई एक्ट 1934 के विभिन्न प्रावधानों के तहत उठाया है।

कंपनी ने तोड़ा यह नियम 

ईक्विटी कैपिटल के शेयरहोल्डिंग में बदलाव के लिए आरबीआई लिखित अनुमति पहले से लेनी पड़ती है। लेकिन अयोध्या फिनलीज लिमिटेड ऐसा करने में विफल रही। इसने इसने चुकता इक्विटी पूंजी के 26% से अधिक शेयरधारिता में बदलाव किया। आरबीआई के मंजूरी के बिना उठाया गया था।

यह एक्शन नियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित है। इसका उद्देश्य कंपनी या ग्राहकों के बीच हो रहे किसी भी लेन देन या एग्रीमेंट पर असर डालना नहीं है। इतना ही नहीं भविष्य में होने वाली किसी भी अन्य कार्रवाई पर भी इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews