
RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक ( Reserve Bank Of India) नियमों का उल्लंघन करने पर अक्सर सख्त कदम उठाता है। ग्राहकों के हितों को मद्देनजर रखते हुए बैंकों के खिलाफ कार्रवाई भी करता है। आरबीआई ने दो सहकारी बैंकों पर भारी जुर्माना लगाया है। ये बैंक झारखंड और मध्य प्रदेश में स्थित हैं। आरबीआई ने यह एक्शन बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 की धारा 46 (4) (i) और 56 के साथ-साथ 47 ए (1) (सी) के प्रावधानों के तहत लिया है।
इन बैंकों पर लगा जुर्माना
झारखंड की राजधानी रांची में स्थित झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड पर केवाईसी से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में आरबीआई ने 1 लाख रुपए का मौद्रिक जुर्माना लगाया है। वहीं मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में स्थित मध्य जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित पर 1 लाख की पेनल्टी केंद्रीय बैंक के लगाई है।
आरबीआई ने बताई ये वजह
झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड खातों के जोखिम वर्गीकरण की आवश्यक समीक्षा की प्रणाली स्थापित करने में विफल रहा। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, खरगोन निर्धारित अवधि के भीतर पात्र राशि को जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता कोष में स्थानांतरित करने में विफल रहा।
क्या ग्राहकों पर भी पड़ेगा असर?
31 मार्च 2023 तक दोनों ही बैंकों की वित्तीय स्थिति के संदर्भ में वैधानिक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान नियमों में अनदेखी का खुलासा हुआ। जिसके बाद आरबीआई ने दोनों बैंकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया। नोटिस पर बैंकों के जवाब के बाद, व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान किए गए मौखिक प्रस्तुतियां और अतिरिक्त प्रस्तुतियों की जांच पर विचार करने के बाद मौद्रिक जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया। हालांकि इस कार्रवाई का प्रभाव ग्राहक और बैंक के बीच हो रहे लेनदेन या समझौते पर नहीं पड़ेगा।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

