RBI MPC: आरबीआई की एमपीसी बैठक आज से शुरू, रेपो रेट समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा, इस दिन आएगा फैसला

rbi action

RBI MPC Meeting October 2023: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक आज यानि 4 अक्टूबर, 2023 से शुरू हो रही है। इसका समापन 6 अक्टूबर को होगा, इस दिन आरबीआई के गवर्नर बैठक में लिये गए फैसलों की घोषणा करेंगे। तीन दिवसीय मीटिंग में देश के अर्थव्यवस्था से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने वाली है बैठक का आयोजन केन्द्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास की अध्यक्षता में हो रहा है। रेपो रेट, कंज्यूमर एफेयर्स के डेटा, जीडीपी ग्रोथ, महंगाई समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हो  सकती है।

कच्चे तेल के बढ़ाई चिंता

कच्चे तेल के बढ़ती कीमतों ने एमपीसी की टेंशन बढ़ा दी है। वर्तमान में ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के पार कारोबार कर रहा है। डॉलर भी रुपया के आगे लगातार मजबूत होता जा रहा है। जीडीपी ग्रोथ में स्थिरता देखी जा रही है। एमपीसी बैठक के लिए ये सभी अहम मुद्दे बन सकते हैं।

महंगाई आरबीआई के काबू से बाहर

भले ही जुलाई से अगस्त के बीच में घरेलू महंगाई दर में गिरावट देखी गई है। लेकिन मुद्रास्फीति अभी भी आरबीआई द्वारा निर्धारित किए गए सीमा से बाहर है। बता दें कि जुलाई में महंगाई दर 7.4% थी, अगस्त में घटकर 6.8% तक पहुंची। दिसंबर तक यह 5.5% तक पहुँच सकता है, ऐसे अनुमान लगए जा रहे हैं।

रेपो रेट में बदलाव न होने की आशंका

एमपीसी बैठक में रेपो रेट पर चर्चा होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार भी आरबीआई रेपो दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा। बैंक ओड़ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस का कहना है कि, “इस बार भी मॉनेटरी पॉलिसी में मौजूदा दर संरचना के साथ ही नीतिगत रुख के जारी रहने की संभावना है। इसलिए रेपो रेट 6.5% तक बरकरार रहेगा।” उम्मीद है कि इस बार भी लोन पर राहत मिलेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews