अडानी ग्रुप के मामले में RBI ने शुरू की जांच, बैंकों के लिए जारी किये निर्देश, पूछा ये सवाल

rbi action

RBI Action: अडानी ग्रुप (Adani Group) को लगातार झटका लग रहा है। इसके शेयरों में लगातार गिरावट हो रही है। बीते दिन कंपनी ने अपना FPO भी कैन्सल कर दिया और निवेशकों को उनकी रकम वापस करने का ऐलान किया है। । हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद कंपनी के शेयरों में करीब 50 फीसदी का डाउनफॉल हुआ है। इसके अलावा कई सरकारी बैंकों और एलआईसी के शेयरों में भी भारी गिरावट देखी जा रही है। वहीं गौतम अडानी का नाम भी दुनिया ने टॉप 10 अमीर आदमियों के लिस्ट से हट चुका है।

आरबीआई ने दिए बैंकों को निर्देश

बैंकों के शेयरों में हो रही गिरावट को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ा कदम उठाया है। आरबीआई ने देश के सभी बैंकों के लिए नए निर्देश जारी करते हुए उनसे अडानी ग्रुप को लेकर कुछ सवाल किये हैं। साथ ही बैंकों द्वारा कंपनी को दिए गए कर्ज की जानकारी भी मांगी है। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी रॉयटर्स द्वारा दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले SEBI भी इस मामले की जांच शुरू कर चुका है।

कंपनी ने एफपीओ किया कैन्सल

गुरुवार को भी अडानी ग्रुप के शेयरों की हालत काफी बुरी देखी जा रही है, इनमें भारी गिरावट हुई है। बुधवार को पूर्ण से सबस्क्राइब हुए एफपीओ को कंपनी ने रद्द कर दिया है। इस बात की घोषणा करते हुए कंपनी की ओर से कहा गया कि, “अभूतपूर्ण परिस्थितियों और मार्केट में मौजूदा अस्थिरता को देखते हुए हम हमारे निवेशकों के हित की रक्षा करना चाहते हैं। इसलिए एफपीओ को कैन्सल करते हैं और पूरे लेन-देन को वापस करने की घोषणा करते हैं।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews