RBI Action: आरबीआई का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस रद्द, लगा ताला, एक पर ठोका भारी जुर्माना, पढ़ें पूरी खबर

आरबीआई एक बैंक लाइसेंस रद्द कर दिया है। वहीं दूसरे बैंक पर लाखों का जुर्माना लगाया है।
rbi action

RBI Action: भारतीय रिज़र्व बैंक में दो बैंकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। नियमों का उल्लंघन करने आरबीआई ने महाराष्ट्र के एक को-ऑपरेटिव बैंक पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। वहीं वित्तीय स्थिति खराब होने के कारण आंध्र प्रदेश के एक सहकारी बैंक का लाइसेंस कर दिया है। इस बात की जानकारी केन्द्रीय बैंक ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी है।

इस बैंक का लाइसेंस रद्द

आंध्र प्रदेश के उरावकोंडा में स्थित उरावकोंडा को-ऑपरेटिव टाउन बैंक लिमिटेड का लाइसेंस आरबीआई ने रद्द कर दिया है। इस बैंक को बैंकिंग व्यवसाय करने की अनुमति नहीं है। यह न तो जमा स्वीकार कर सकता है ना ही इसकी वापसी कर सकता है। इस फैसले का प्रभाव ग्राहकों पर भी पड़ेगा।

ये है वजह

आरबीआई का कहना है कि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं है। ऐसे में बैंकिंग विनियमन अधिनियम के कई प्रावधानों का अनुपालन नहीं होता है। यदि इस बैंक को चालू रहने की अनुमति दी जाती है तो यह जमाकर्ताओं के हितों के लिए हानिकारक साबित होगा। बैंक अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति के साथ अपने वर्तमान जमाकर्ताओं को पुनर्भुगतान करने में भी असमर्थ है। ग्राहक  डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन से 5 लाख रुपए की जमा राशि की जमा बीमा राशि को क्लेम कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews