Recharge of Jio : अब 25% और महंगा हुआ जियो का रिचार्ज, 3 जुलाई से देना होगा ज्यादा पैसा, यहां जाने सभी प्लान्स की कीमत, पढ़ें यह खबर

Recharge of Jio : रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की कीमतों में 15% से 25% तक की वृद्धि की है। जानकारी के अनुसार अब, सबसे पॉपुलर 239 रुपए वाला प्लान 299 रुपए में मिलेगा।
Recharge of Jio : अब 25% और महंगा हुआ जियो का रिचार्ज, 3 जुलाई से देना होगा ज्यादा पैसा, यहां जाने सभी प्लान्स की कीमत, पढ़ें यह खबर

Recharge of Jio : रिलायंस जियो, भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी, ने हाल ही में अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की कीमतों में 15% से 25% तक की वृद्धि की है। जानकारी के अनुसार यह दरें 3 जुलाई से प्रभावी होंगी, जिसके तहत सबसे पॉपुलर 239 रुपए वाला प्लान अब 299 रुपए में मिलेगा। वहीं इस मूल्य वृद्धि का उद्देश्य नेटवर्क विस्तार और बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए आवश्यक निवेश को जुटाना है।

जियो के प्लान्स की नई कीमतें:

दरअसल आपको जानकारी दे दें कि 239 रुपए वाले प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा मिलता था, जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होती थी। अब यह प्लान 299 रुपए का हो गया है। इसके अलावा, सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान जो 155 रुपए का था, अब 189 रुपए में मिलेगा। यहां देखें नई प्राइस लिस्ट:

डेटा ऐड-ऑन की बढ़ती कीमतें:

लॉन्ग टर्म और मंथली रिचार्ज प्लान्स की टैरिफ बढ़ाने और के साथ-साथ कंपनी ने डेटा ऐड-ऑन प्लान्स की कीमतें भी बढ़ाई हैं। दरअसल पहले 1GB डेटा ऐड-ऑन के लिए 15 रुपए लगते थे, लेकिन अब इसके लिए 19 रुपए देने पड़ेंगे।

पिछली दर वृद्धि:

दरअसल इससे पहले सभी दिसंबर 2021 में टेलिकॉम कंपनियों ने अपने टैरिफ में 20% से ज्यादा की वृद्धि की थी। जबकि, जियो की बात की जाए तो कंपनी ने 2016 में लॉन्च के बाद पहली बार 2019 में टैरिफ में बढ़ोतरी की थी। जानकारी के अनुसार जियो ने उस समय में 20-40% तक टैरिफ बढ़ाए थे।

नए टैरिफ प्लान्स के लागू होने से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा, खासकर उन लोगों पर जो रोजाना डेटा की अधिक आवश्यकता रखते हैं। हालांकि, कंपनी का दावा है कि वे अब भी प्रतिस्पर्धी दरों पर उच्च गुणवत्ता की सेवा प्रदान कर रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews