बिजनेस के लिए ठुकराई 1 करोड़ की नाैकरी, आज हैं 50 करोड़ से अधिक की मालकिन, पढ़ें आरुषि अग्रवाल की Success Story

बिजनेस के लिए ठुकराई 1 करोड़ की नाैकरी, आज हैं 50 करोड़ से अधिक की मालकिन, पढ़ें आरुषि अग्रवाल की Success Story

Arushi Agarwal Success Story : अगर आप अपने लाइफ में सक्सेस पाना चाहते हैं, तो केवल सपने देखते रहने से ही वह पूरे नहीं होते, बल्कि उसे पूरा करने के लिए आपको जी तोड़ मेहनत करने की जरूरत है। जो लोग कड़ी मेहनत करते हैं, उन्हें सफलता दिलाने के लिए पूरी कायनात भी एक हो जाती है। इस दौरान रास्ते में आने वाली हर मुसीबत अपने आप खत्म होने लगती है और आप सफलता की सीढ़िया पर इतना आगे चले जाते हैं कि आप किसी की पहचान को मोहताज नहीं होते। हालांकि, इन दिनों लोग नौकरी छोड़कर स्टार्टअप्स के पीछे भाग रहे हैं, क्योंकि इसमें पैसा बहुत अधिक है। हालांकि, यह बहुत रिस्की काम होता है कई बार लोगों का बिजनेस चलता भी है और कई बार नहीं चल पाता। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी लड़की की संघर्ष भरी कहानी बताने जा रहे हैं, जिसे 1 करोड़ की जॉब छोड़कर खुद की कंपनी बनाई और आज वह करोड़ों की मालकिन होने के साथ ही कई लोगों को रोजगार दे रही हैं। इसके साथ ही, वह महिलाओं के लिए एक प्रेरणा भी बन चुकी है।

ठुकराई 1 करोड़ की नाैकरी

दरअसल, आज हम आपको टैलेंटडीक्रिप्ट के को-फाउंडर आरुषि अग्रवाल की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं, जो यूपी में स्थित गाजियाबाद के नेहरू नगर की रहने वाली हैं। वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें एक अच्छा पैकेज पर नौकरी मिली, उनकी सैलरी 1 करोड रुपए थी, लेकिन वह उसे कंपनी में जुड़ने के बजाय उस डील को ठुकराते हुए अपने सपने को पूरा करने का लक्ष्य बनाया। जब उनके घर वालों को इस बात का पता लगा कि 1 करोड़ के प्लेसमेंट ऑफर को छोड़कर वह अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहती है, तो वह काफी निराश हो गए थे। शुरुआती दिनों में फैमिली ने थोड़ी बहुत बातें उन्हें सुनाई, लेकिन बाद में उन लोगों ने आरुषि को सपोर्ट किया। जिसका नतीजा है कि आज वह एक सक्सेसफुल बिजनेस वूमेन बनकर उभरी है।

ISM बेंगलुरु से की पढ़ाई

आरुषि नोएडा में रहकर जेपी इंस्टिट्यूट से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। जिसके बाद उन्होंने कोडिंग सीख कर सॉफ्टवेयर तैयार करना शुरू कर दिया था, क्योंकि इससे पहले वह आईएसएम बेंगलुरु में मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी कर चुकी है। हालांकि, शुरू से ही उन्हें कुछ अलग करने का सपना था। इस जुनून ने उन्हें कभी रुकने नहीं दिया और वह एक-से-बढ़कर-एक एक्सपेरिमेंट करती रहती थी, जब उन्हें खुद का बिजनेस आइडिया आया। तब कोरोना की महामारी चल रही थी, जिस कारण उन्होंने शुरुआती दिनों में 1 लाख रुपये अपने कंपनी में लगाए और इसे शुरू किया।

आरुषि की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कंपनी का वर्तमान में 50 करोड रुपए से भी अधिक का टर्नओवर हो चुका है। जिसकी सेवाएं US, सिंगापुर, जर्मनी, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, नेपाल सहित अन्य देशों की कंपनियां ले रही है। इस कंपनी में ऑनलाइन इंटरव्यू करवाई जाती है। इसमें आपको कड़े सिक्योरिटी फीचर्स मिल जाएंगे। इस कंपनी में युवाओं को हैकाथॉन के जरिए वर्चुअल स्किल टेस्ट से गुजरना पड़ता है, जोकि डायरेक्ट बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ लाइनअप करके युवाओं का इंटरव्यू करवाता है। बता दें कि अब तक सैकड़ों युवा टैलेंटडीक्रिप्ट के जरिए नौकरी पा चुके हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews