Reliance and Disney: रिलायंस और डिज्नी का इस हफ्ते में हो सकता है मर्जर, बिज़नेस की चेयरपर्सन बन सकती हैं नीता अंबानी, पढ़े खबर

Reliance and Disney: रिलायंस और डिज्नी का इस हफ्ते में हो सकता है मर्जर, बिज़नेस की चेयरपर्सन बन सकती हैं नीता अंबानी, पढ़े खबर

Reliance and Disney: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरमैन नीता अंबानी जल्द ही रिलायंस इंडस्ट्री और वॉल्ड डिज्नी के बीच होने वाले मर्जर की चेयरपर्सन भी बन सकती है। इसकी जानकारी रॉयटर्स को सूत्रों के हवाले से प्राप्त हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस के पास इस मर्जर की 51% से 54% हिस्सेदारी होगी, जबकि डिज्नी के पास 40% हिस्सा रहेगा, और बाकी 9% जेम्स मर्डोक और उदय शंकर की जॉइंट वेंचर कंपनी बोधी ट्री के पास होगा।

डील की जल्द हो सकती है साइन:

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, इस मर्जर की डील दोनों कंपनियों के बीच साइन हो गई है। इसके अनुसार, मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस को मर्जर एंटिटी का 61% शेयर का हिस्सा मिलेगा होगा, जबकि बाकी 39% डिज्नी के पास रहेगा।

नीता अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड से दिया था इस्तीफा

आपको बता दें की हाल ही में, नीता अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड से अपना इस्तीफा दिया है। वह रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी की फाउंडेशन ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर’ की भी संस्थापिका है, जो मुंबई में म्यूजिक और थिएटर का मुख्य केंद्र है।

₹33,000 करोड़ की वैल्यूएशन पर होगी डील

वहीं ब्लूमबर्ग की एक और रिपोर्ट के अनुसार, डिज्नी ने अपने इंडिया बिजनेस का 61% हिस्सा रिलायंस की वायाकॉम 18 को बेचने के लिए 3.9 बिलियन डॉलर (33,000 करोड़ रुपए) की वैल्यूएशन पर सहमति दी है। आपको जानकारी दे दें की वायाकॉम 18 के मालिक रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews