MP में पेट्रोल-डीजल के भाव में राहत! इस देश में करीब 338 रुपए है पेट्रोल की कीमत, जाने यहाँ 

MP में पेट्रोल-डीजल के भाव में राहत! इस देश में करीब 338 रुपए है पेट्रोल की कीमत, जाने यहाँ 

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 19 अप्रैल, 2022 यानी महीने के तेरहवें दिन पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel ) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। हालांकि तेल की कीमत ही कुछ शहरों में अब भी ₹100 के पार है, लेकिन स्थिर है। 6 अप्रैल के बाद से ही इनके रेट में कोई बदलाव नहीं हुए हैं, इससे पहले पेट्रोल की कीमतों में भारी उछाल देखा गया, करीब ₹10 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपए प्रति लीटर है, तो वहीं डीजल की कीमत 96.67 रुपए प्रति लीटर है। मध्यप्रदेश में पेट्रोल डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं, इसी के साथ प्रदेश में आज पेट्रोल की कीमत 119.52 रुपए प्रति लीटर रही रही थी और डीजल की कीमत 102.04 रुपए प्रति लीटर देखी गई।

यह भी पढ़े … Share Market : लौटी तेजी, बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे Sensex और Nifty

मध्यप्रदेश में कुछ पैसे का इजाफा इनकी कीमतों में देखा गया है। अगर मालवा, बेतूल, छतरपुर, दमोह, डिंडोरी, गुना, झाबुआ, कटनी, खंडवा, खरगोन, नरसिंहपुर, नीमच, रायसेन, राजगढ़, सिओनी, शिवपुरी और सीधी में आज पेट्रोल की कीमत ₹119 प्रति लीटर के आसपास दर्ज की गई। अलीराजपुर, बागवानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, सतना, शहडोल, श्योपुर और उमरिया में आज पेट्रोल की कीमत ₹120 प्रति लीटर के आसपास देखी गई। अनूपुर में आज पेट्रोल की कीमत ₹121.30 प्रति लीटर दर्ज की गई, जो प्रदेश में सबसे महंगा रहा।

तो वहीं भिण्ड, भोपाल, दतिया, देवास, धार, ग्वालियर, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर, मंडला, मंदसौर, मुरैना, रतलाम, सागर, शाजापुर, टीकमगढ़ और उज्जैन में आज पेट्रोल ₹118 प्रति लीटर के आसपास में बिका। अशोकनगर, सीहोर और विदिशा में आज पेट्रोल की कीमत 117 रुपए प्रति लीटर के आसपास देखी गई, जो पूरे राज्य में सबसे सस्ता है।

श्रीलंका में पेट्रोल इतना महंगा

श्रीलंका में पेट्रोल और डीजल के भाव में भारी उछाल आया है, इसके साथ इस साल की पेट्रोल कीमतों में 90 फ़ीसदी की वृद्धि हुई है। पूरे देश में महंगाई ने जनता का जीना दुर्लभ कर दिया है, अब देश में पेट्रोल ₹338 प्रति लीटर के भाव में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews