MP में पेट्रोल-डीजल के भाव में राहत! प्रदेश सहित इन राज्यों में हो सकती है आज ईंधन की किल्लत, जाने

Petrol Diesel Rate

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज यानि मंगलवार को करीब 24 राज्यों की जनता को पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel price) की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। इसी बीच देश के कई शहरों में पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतारें भी देखी गई। दरअसल, पंप संचालकों की यह मांग है की सरकार तेल पर उनका कमीशन बढ़ाए। सूत्रों के मुताबिक 24 राज्यों के 7000 पेट्रोल पंप तेल की खरीददारी नहीं करेंगे। पेट्रोल डीलर एसोसिएशन वालों का कहना की पिछले पाँच सालों से उनका कमीशन नहीं बढ़ाया गया, लेकिन इस दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी बढ़ी और घटी। मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों के पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल कर सकते है। इस लिस्ट में उत्तरप्रदेश, केरल, राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर, सिक्किम और पश्चिम बंगाल भी शामिल है।

यह भी पढ़े… पेंशनर्स के फैमिली पेंशन पर बड़ी अपडेट, विभाग ने जारी किया स्पष्टीकरण, नियम में बदलाव, इन लोगों को मिलेगा लाभ

तो वहीं आज मध्यप्रदेश में ईंधन की कीमतों में गिरावट आई। आज कल पेट्रोल की कीमत 110.2 रुपए प्रति लीटर थी तो वहीं आज पेट्रोल 109.61 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। दूसरी तरफ डीजल की कीमत 94.81 रुपए प्रति लीटर है, जिसमें 0.37 रुपए की गिरावट हुई है। अनुपुर, रीवा और शहडोल में पेट्रोल की कीमत 111 रुपए प्रति लीटर है। विदिशा, उज्जैन, सिंगरौली, सागर, रतलाम, रायसेन, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, धार, देवास, दमोह और भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत करीब 108 रुपए प्रति लीटर है।

यह भी पढ़े… कर्मचारियों को जल्द मिलेगा बड़ा तोहफा! फिर बढेगा महंगाई भत्ता, सैलरी में आएगा बंपर उछाल

अगरमालवा, अशोकनगर, बेतूल, भिण्ड, छतरपुर, दतिया, गुना, हरदा, झाबुआ, खांडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, सीधी और टीकमगढ़ में आज पेट्रोल की कीमत करीब 109 रुपए प्रति लीटर देखी गई। अन्य शहरों की बात करें तो उमरिया, शिवपुरी, श्योपुर, सीओनी, सतना, पन्ना, डींडोरी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बालाघाट और बड़वानी और अलीराजपुर में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपए प्रति लीटर के आस-पास के भाव में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews