क्रूड ऑयल के रेट पहुंचे 80 डॉलर के नीचे, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत, MP के इन शहरों में सस्ता हुआ ईंधन, जानें ताजा भाव

क्रूड ऑयल के रेट पहुंचे 80 डॉलर के नीचे, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत, MP के इन शहरों में सस्ता हुआ ईंधन, जानें ताजा भाव

Petrol And Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। पिछले 11 महीनों कच्चा तेल सबसे ज्यादा सस्ता हुआ है, इसकी कीमत 80 डॉलर के नीचे पहुँच चुकी है। दूसरी तरफ देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 79.35 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई 74.09 डॉलर प्रति बैरल में बिक रहा है।

इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल

मध्यप्रदेश में भी पिछले 3 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत देखी जा रही है। कहीं ईंधन की कीमतों में गिरावट हुई है तो कहीं वृद्धि। वहीं डीजल 94.89 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। अशोकनगर, धार,  डींडौरी, ग्वालियर, हरदा, होशंगाबाद, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, मुरैना, राजगढ़, शहडोल और विदिशा में आज पेट्रोल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। मंदसौर में पेट्रोल 1.05 रुपये सस्ता हुआ है। मंडला में 0.64 रुपये और राजगढ़ में 0.86 रुपये की गिरावट हुई है। वहीं सीधी, सागर, देवास और अनुपुर में आज इसकी कीमतों में वृद्धि देखी गई है।

आपके शहर में ऐसा है पेट्रोल का हाल

विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, हरदा, ग्वालियर, देवास और भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये में बिक रहा है। उमरिया, सीधी, शिवपुरी, शहडोल, सतना, पन्ना, खरगोन, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर में इसकी कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। अनुपुर, रीवा और श्योपुर में यह सबसे ज्यादा महंगा है, एक 1 लीटर की कीमत 111 रुपये से भी ज्यादा है। टीकमगढ़, सिवनी, नीमच, मंडला, मंदसौर, झाबुआ, गुना, दतिया, छतरपुर, भिंड, बेतूल और आगर मालवा में इसकी कीमत करीब 109 रुपये प्रति लीटर है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews