साल के अंतिम दिन MP में पेट्रोल-डीजल पर मिली राहत, कच्चे तेल में आया उछाल, बदल गए दाम, जानें ताजा भाव

Petrol diesel

Petrol Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्की वृद्धि देखी गई है। ब्रेंट क्रूड पर 2.49 और डब्ल्यूटीआई पर 2.37 फीसदी की वृद्धि हुई है। पेट्रोल और डीजल के नए दाम भी जारी हो गए हैं। जिसके मुताबिक देश के महानगरों के मुकाबले मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत अधिक देखी जा रही है। प्रदेश के अधिकतम शहरों में आज के ईंधन की कीमतों कोई बदलाव नहीं हुए हैं। पिछले 2 दिनों से कोई बदलाव नहीं देखे गए हैं। इससे पहले 29 दिसंबर को को भाव में हल्का बदलाव देखा गया था। आज भी कुछ शहर ऐसे भी है जहां इनकी कीमतों में वृद्धि हुई है तो कुछ ऐसे भी है जहां गिरावट देखी गई है।

इन शहरों में बदली पेट्रोल की कीमत

मंदसौर में 0.73 रुपये, धार में 1.14 रुपये,  छिंदवाड़ा 0.25 रुपये छतरपुर में 0.50 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। खरगोन, ग्वालियर, नरसिंहपुर, सीहोर और उज्जैन में हल्की बढ़ोतरी भी देखी गई है। विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, राजगढ़, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, देवास, भोपाल और अशोकनगर में पेट्रोल की कीमत करीब 108 रुपए प्रति लीटर है। इन शहरों में कुछ पैसों का ही अंतर है। अनुपुर, शहडोल और श्योपुर में आज भी इसकी कीमत सबसे ज्यादा देखी गई है, यहां 1 लीटर की कीमत 111 रुपये से भी अधिक है। आगर मालवा, बेतूल, दतिया, धार, गुना, डिंडोरी, हरदा, झाबुआ, कटनी, खंडवा, मंदसौर, नीमच, सिवनी, शाजापुर, टीकमगढ़ और उज्जैन में इसकी कीमत 109 रुपये से ज्यादा और 110 रुपये से कम है। उमरिया, शिवपुरी, सिवनी, शहडोल, सतना, पन्ना, छिंदवाड़ा, बड़वानी और अलीराजपुर में भाव 110 रुपये के आसपास दर्ज किए गए हैं।

डीजल का ऐसा है हाल

एमपी में डीजल की कीमत 93 रुपये से लेकर 97 रुपये के बीच में है। अशोक नगर, भोपाल, ग्वालियर, खरगोन, नरसिंहपुर और उज्जैन में इसकी की कीमतों में हल्की वृद्धि देखी गई। वहीं विदिशा, सागर, मंदसौर, खंडवा, धार, गुना और छतरपुर में आज गिरावट हुई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews