कच्चे तेल में आया भारी उछाल, MP में बदले पेट्रोल-डीजल के भाव, इन शहरों में महंगा हुआ ईंधन, जानें नए रेट

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में भारी उछाल देखा गया है। ब्रेंट क्रूड 0.33 फीसदी के साथ 80.20 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई की कीमत 0.26 फीसदी की बढ़ोत्तरी 73.58 डॉलर प्रति डॉलर है। देश के महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कई राज्यों में ईंधन की कीमतों में बदलाव हुआ है, जिसमें मध्यप्रदेश भी शामिल है।  एमपी में कहीं फ्यूल के रेट गिरे हैं तो कहीं वृद्धि भी हुई है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में 6 फरवरी को उछाल देखा गया है। रीवा, अनुपुर और शहडोल में पेट्रोल के भाव 111 रुपये से पार पहुँच चुके हैं। दूसरी तरफ नरसिंहपुर और सतना में 1 रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

यहाँ हुआ पेट्रोल के भाव बदलाव

अशोकनगर में 0.54 रुपये, बड़वानी में 0.53 रुपये, छतरपुर में 0.64 रुपये, दतिया में 0.35 रुपये, देवास में 0.34 रुपये, खरगोन में 0.74 रुपये, मंडला में 1.05 रुपये, राजगढ़ में 0.48 रुपये, सागर में 0.27 रुपये , शाजापुर में 0.40 रुपये, उज्जैन में 0.28 रुपये और टीकमगढ़ में 0.26 रुपये की वृद्धि हुई है। अलीराजपुर में 0.43 रुपये, धार में 0.43 रुपये, गुना में 0.41 रुपये, कटनी में 0.50 रुपये, मंदसौर में 0.59 रुपये, मुरैना में 0.31 रुपये, नरसिंहपुर में 1.08 रुपये, सतना में 1.06 रुपये, सीहोर में 0.38 रुपये, सिवनी में 0.49 रुपये, श्योपुर में 0.48 रुपये, उमरिया में 0,42 रुपये और विदिशा में 0.31 रुपये की गिरावट देखी गई है।

बदल गए डीजल के दाम

मंडला में 0.96 रुपये, खरगोन में 0.67 रुपये, छतरपुर में 0.58 रुपये, बड़वानी में 0.48 रुपये और अशोकनगर में 0.49 रुपये की वृद्धि डीजल में हुई है। इसके अलावा बेतूल, दतिया, देवास, राजगढ़, सागर, शाजापुर, शिवपुरी, उज्जैन और टीकमगढ़ में भी उछाल दर्ज किया गया है। वहीं मंदसौर, कटनी, गुना, धार, छिंदवाड़ा, अलीराजपुर, मुरैना, नरसिंहपुर, सतना, श्योपुर, सीधी, उमरिया और विदिशा में भाव गिरते नजर आए हैं।

इतनी है एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल के भाव 108.65 रुपये और डीजल के 93.90 रुपये हैं।
  • इंदौर में पेट्रोल के भाव 108.65 रुपये और डीजल के 93.93 रुपये हैं।
  • जबलपुर में पेट्रोल के भाव 108.80 रुपये और डीजल के 94.06 रुपये हैं।
  • उज्जैन में पेट्रोल के भाव 109.29 रुपये और डीजल के 94.50 रुपये हैं।
  • रीवा में पेट्रोल के भाव 111.11 रुपये और डीजल के 96.17 रुपये हैं।
  • ग्वालियर में पेट्रोल के भाव 108.58 रुपये और डीजल के 93.84 रुपये हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews