January New Rule 2024 : 1 जनवरी से बदल जाएंगे ये 7 बड़े नियम, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर? जानिए यहां

January New Rule 2024 : 1 जनवरी से बदल जाएंगे ये 7 बड़े नियम, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर? जानिए यहां

New Rules from 1st January 2024 : सोमवार से नया साल 2024 लगने जा रहा है। नए साल के पहले महीने जनवरी के दस्तक देने के साथ ही 5 बड़े नियमों में बदलाव होने वाला है। इसमें सिम कार्ड से लेकर जीमेल अकाउंट के नियम शामिल है, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। इसके अलावा नए साल से देश में कई वित्तीय नियमों में भी बदलाव होगा तो चलिए जानते है नए साल 2024 से क्या क्या बदलने वाला है…

January 6 New Rules 2024 

LPG गैस- देशभर में हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम तय किये जाते हैं।हाल ही में केंद्र सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Price) की कीमत में ₹39.50 कटौती करके उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है।हालांकि, डोमेस्टिक LPG सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 1 जनवरी राहत मिल सकती है, क्योंकि रसोई गैस की कीमतों में होने वाले चेंज का सीधा असर आम आदमी के जेब पर पड़ता है और काफी समय से रसोई में इस्तेमाल होने वाले LPG Cylinder के दाम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, ऐसे में लोगों को उम्मीद है किनए साल पर राहत मिल सकती है।

सिम कार्ड – नए टेलीकॉम बिल (Telecom Bill) के लागू होने के बाद अब 1 जनवरी 2024 से मोबाइल सिम कार्ड के नियमों में बदलाव होने वाला है। इस नियम में अब टेलीकॉम कंपनी को ग्राहक को कोई भी मैसेज भेजने से पहले उसकी मंजूरी लेनी होगी। 1 जनवरी 2024 से आपको सिम कार्ड लेते समय बायोमेट्रिक के जरिये अपनी डिटेल्स को वेरिफाई करनी होगी यानि नए साल में अब सिम कार्ड खरीदने के वक्त ग्राहकों को केवाईसी जमा करना होगा। सिम कार्ड खरीदने के वक्त ही पेपर आधारित केवाईसी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, सिम कार्ड लेने के वक्त आपको बायोमेट्रिक के जरिए अपनी डिटेल्स की पुष्टि करानी होगी। सरकार ने साइबर क्राइम को रोकने के लिए ये कदम उठाया है। इससे फर्जी सिम कार्ड पर रोक लगेगी।

डीमैट अकाउंट – भारतीय विनियामक प्रतिभूति बोर्ड (SEBI) ने डीमैट अकाउंट (Demat Account) में नॉमिनेशन जोड़ने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 तय की है, ऐसे में जो भी अकाउंट होल्डर्स नॉमिनी नहीं जोड़ते है उनका अकाउंट 1 जनवरी 2023 से फ्रीज हो सकता है।

ITR फाइल – इनकम टैक्स भरने की लास्ट डेट 31 दिसंबर है, इस डेडलाइन तक लेट फीस के साथ अपडेटेड ITR दाखिल किया जा सकता है। बता दे कि पहले ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई होती है, लेकिन 31 दिसंबर 2023 विलंबित और संशोधित ITR भरने की आखिरी तारीख है। देर से आईटीआर फाइल करने पर आपको 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।अगर टैक्सपेयर्स की आय 5,00,000 रुपये से अधिक है, तो 5,000 रुपये तक का जुर्माना देना होगा., जबकि 5,00,000 रुपये से कम आय होने पर जुर्माने की राशि 1000 रुपये होगी।

बंद हो जाएगी UPI ID- नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने पेटीएम, गूगल पे, फोन पे जैसे ऑनलाइन पेमेंट ऐप के UPI आईडी को नए साल से बंद करने का फैसला लिया है, जिन UPI आईडी का इस्‍तेमाल पिछले एक साल से नहीं किया जा रहा है, वे 1 जनवरी 2024 से बंद हो जाएंगे। 1 जनवरी से नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई नई पॉलिसी लागू कर रहा है। इसके तहत 1 या उससे ज्यादा साल से इनएक्टिविट यूपीआई आईडी को ब्लॉक कर दिया जाएगा। दूसरे शब्दों में, एक जनवरी 2023 से यूपीआई पेमेंट जैसे गूगल पे, फोन पे और पेटीएम का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

बैंक लॉकर– भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक लॉकर एग्रीमेंट (Bank Locker Agreement) को रिवाइज किया है। इसके तहत RBI ने बैंक लॉकर धारकों को 31 दिसंबर तक संशोधित बैंक लॉकर अग्रीमेंट पर साइन करने को कहा है।अगर आप बैंक लॉकर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 31 दिसंबर 2023 से पहले लॉक एग्रीमेंट के रिन्यूबल को पूरा करना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो लॉकर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। आपको बैंक लॉकर खाली करना पड़ सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews