सेविंग अकाउंट से होगा मुनाफा, देश के ये 6 बैंक दे रहे हैं आकर्षक ब्याज, पढ़ें पूरी खबर

small saving scheme

Interest Rate On Saving Account: लोग अपनी बचत को सुरक्षित रखने के लिए बैंक में सेविंग अकाउंट खुलवाते हैं। इसमें एफडी या किसी पॉलिसी की तरह निवेश करना अनिवार्य नहीं होता है। खाताधारक कभी भी पैसे जमा कर सकते और कभी भी विथ्ड्रॉ कर सकते हैं। कई ऐसे बैंक भी हैं जो बचत खाते पर भी ब्याज देते हैं। हालांकि यह ब्याज  दरें उतनी ज्यादा नहीं होती है। अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर भी अलग होती है, जिसमें बदलाव भी बहुत कम होता है। लेकिन आरबीआई के एक्शन पर इसमें भी उतार-चढ़ाव होता है। हाल ही में रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में वृद्धि की है। जिसके बाद कुछ बैंकों ने सेविंग अकाउंट के ब्याज दरों में भी बदलाव किये हैं।

भले ही आप सेविंग अकाउंट अपनी जमा राशि को सुरक्षित रखने के लिए करते हैं। लेकिन यह आपके लिए मुनाफा कमाने का जरिया भी बन सकता है। वर्तमान में कई बैंक हैं जो बचत खाते पर अच्छा ब्याज दे रहे हैं। इस लिस्ट में उज्जीवन स्मॉल फाइनेन्स बैंक, इक्विटास स्मॉल फाइनेन्स बैंक, एयू स्मॉल फाइनेन्स बैंक, डीसीबी बैंक, आरबीएल और CSB बैंक शामिल हैं। बता दें की वरिष्ट नागरिकों को सेविंग अकाउंट पर अन्य ग्राहकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलता है।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेन्स बैंक

यह बैंक सेविंग अकाउंट पर सबसे ज्यादा ब्याज देता है। इसका अधिक ब्याज दर 7.5 फीसदी है। लाभ उठाने के लिए आपके खाते में 2,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की राशि होना अनिवार्य होता है।

इन बैंक में 7 फीसदी है ब्याज दर

इक्विटास स्मॉल फाइनेन्स बैंक, एयू स्मॉल फाइनेन्स बैंक और डीसीबी बैंक सेविंग अकाउंट पर 7 फीसदी तक का ब्याज देते हैं। इसका लाभ उठाने के लिए बैंक में एक तय राशि होना अनिवार्य होता है, जो विभिन्न बैंकों के लिए अलग होती है।

इन बैंकों में 6.5 फीसदी का ब्याज दर

सीबीएस बैंक और RBL बैंक में सेविंग अकाउंट पर 6.5 फीसदी तक का ब्याज देता है। यदि आप भी अपने बचत खाते  से मुनाफा कमाना चाहते हैं तो इन बैंकों में अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी योजना या स्कीम में निवेश करने की सलाह नहीं देता। कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews