Saving Plan: एलआईसी की शानदार स्कीम, मिलेगा 3 गुना रिटर्न, बनेगा लाखों का फंड, रोजाना करें 134 रुपये की बचत

Saving Plan: एलआईसी की शानदार स्कीम, मिलेगा 3 गुना रिटर्न, बनेगा लाखों का फंड, रोजाना करें 134 रुपये की बचत

Money Saving Plan: बचत किसी के जीवन में महत्वपूर्ण होता है। आम आदमी के लिए अमीर बनना आसान नहीं होता। इसकी तैयारी काफी पहले से करनी पड़ती है। एक सही स्ट्रैटिजी की जरूरत पड़ती है। ऐसी की एक योजना के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसमें तीन गुना ज्यादा रिटर्न मिलता है।

एलआईसी की ये स्कीम बनाएगी करोड़पति

एलआईसी कई प्रकार की योजनाएं चलाती है। जिसमें से एक रेगुलर प्रीमियम यूनिट लिंक्ड प्लान SIIP है। इसमें सुरक्षित रिटर्न और बेनेफिट्स की गारंटी भी मिलती है। यदि आप बचत करके करोड़पति बनने की योजना बना रहे हैं तो एलआईसी का एसआईआईपी अच्छा विकल्प बन सकता है। इस प्लान में 21 साल तक प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है। मैच्योरिटी के बाद रकम का 3 गुना रिटर्न मिलता है।

प्लान के बारे में

इस स्कीम के तहत मासिक, छमाही, त्रैमासिक और वार्षिक प्रीमियम भुगतान का विकल्प मिलता है। निवेशक अपनी इच्छा अनुसार कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं। इसमें सलाना 40 हजार रुपये जमा करने होते हैं। हर महीने आपको 4000 रुपये का निवेश करना होगा। इसके तहत 4,80,000 इंश्योरेंस कवर भी मिलता है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से प्लान का लाभ उठाया जा सकता है।

ये रहा कैलकुलेशन

यदि एक व्यक्ति हर महीने 4000 रुपये का निवेश करता है, तो 21 वर्षों में 10, 08,000 रुपये निवेश राशि होगी। इस हिसाब से रोजाना 134 रुपये की बचत करनी होगी। मैच्योरिटी के दौरान 35 लाख रुपये मिलेंगे, जो निवेश से तीन गुना ज्यादा होगा।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews