Saving Scheme: सरकार की खास बचत योजना, 10 हजार रुपये के निवेश पर मिलेंगे 7 लाख, जानें पूरा कैलकुलेशन

Saving Scheme: सरकार की खास बचत योजना, 10 हजार रुपये के निवेश पर मिलेंगे 7 लाख, जानें पूरा कैलकुलेशन

Money Saving Scheme: बचत समाज के हर वर्ग के लिए जरूरी होता है। माता-पिता बच्चे की पढ़ाई के लिए सेविंग करते हैं। वरिष्ठ नागरिक वित्तीय सुरक्षा के लिए बचत करते हैं। भले ही सबसे के तरीके अलग होते हैं, लेकिन बचत छोटी या बड़ी बचत हर कोई करता है। सेविंग सम्पूर्ण रूप से खर्च और कमाई पर निर्भर करती है। डाकघर के जरिए सरकार कई योजनाएं चलाती है। जिसका लाभ उठा कर देश के नागरिक कम छोटे-छोटे निवेश पर बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। ऐसी ही खास योजनाओं में से “पोस्ट ऑफस रेकरिंग डिपॉजिट” स्कीम है।

स्कीम के बारे में

वर्तमान में आरडी स्कीम पर 6.5 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इसमें को भी व्यक्ति 1 और दो साल के लिए इन्वेस्ट कर सकता है। सरकार हर तीन महीने पर स्मॉल सेविंग स्कीम के ब्याज दरों में संशोधन करती रहती है। 1 जुलाई को आरडी स्कीम के इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया गया है। योजना के थ ब्याज का कैलकुलेशन तिमाही आधार पर होता है।

ऐसे मिलेंगे 7 लाख रुपये

यदि कोई निवेशक RD स्कीम में 10000 रुपये का निवेश हर महीन करता है तो उसे 5 साल बाद मैच्योरिटी के समय 7 लाख 10 हजार रुपये मिलते हैं। इसमें 6 लाख जमा राशि होती है और 1 लाख 10 हजार रुपये ब्याज का होता है। स्कीम को 5 वर्षों के एक्सटैंड भी किया जा सकता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews