
AI Generated Image
सेविंग डिपॉजिट (Savings Account) को निवेश के लिए एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है। इस पर बैंक नियमित ब्याज भी ऑफर करते हैं। हालांकि इंटरेस्ट रेट अमाउंट पर निर्भर करता है। बैंक समय-समय पर इसमें संशोधन भी करते हैं। फरवरी 2026 में कई बैंक सेविंग डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव कर चुके हैं। सूची में शामिल सभी बैंक एक लाख रुपये के बैलेंस पर 2.50% या इससे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
प्राइवेट सेक्टर के फेडरल बैंक ने जमा खाते के लिए नई ब्याज दरें 20 फरवरी 2026 को लागू कर दी हैं। एक लाख रुपये तक के बैलेंस पर 2.50% इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। 10 करोड़ रुपये से कम की रकम पर भी 2.50% ब्याज मिल रहा है। 10 करोड़ रुपये से लेकर 50 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 4% ब्याज बैंक दे रहा है। 50 करोड़ रुपये से लेकर 150 करोड़ रुपये की राशि पर 5.50% ब्याज मिल रहा है।
जम्मू एंड कश्मीर बैंक सेविंग्स अकाउंट इंटरेस्ट रेट
जम्मू एंड कश्मीर बैंक ने 11 फरवरी को ही सेविंग्स बैंक डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। डोमेस्टिक/ एनआरओ/एनआरई/ रूपे सेविंग्स बैंक डिपॉजिट पर 2.55% ब्याज मिल रहा है। वहीं फिक्स्ड डिपॉजिट में 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर पर सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.25% तक ब्याज मिल रहा है।
आरबीएल बैंक जमा खाता ब्याज दर
प्राइवेट सेक्टर के आरबीएल बैंक ने भी 11 फरवरी को सेविंग्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव का ऐलान किया था। 5 लाख रुपये तक के बैलेंस पर बैंक 3% ब्याज सालाना ब्याज दे रहा है। वहीं 5 लाख रुपये से अधिक और 10 लाख रुपये तक की रकम पर 5% इंटरेस्ट बैंक ऑफर कर रहा है। 10 लाख रुपये से अधिक और 7.5 करोड़ रुपये तक की रकम पर 6% रिटर्न मिल रहा है। 7.50 करोड़ रुपये से अधिक और 100 करोड़ रुपये तक की राशि पर यह प्राइवेट बैंक 5.50% ब्याज से जमा खाते पर ऑफर कर रहा है।

