SBI लेकर आया है खास ऑफर, अक्षय तृतीया के दिन गोल्ड खरीदने पर मिलेगी बंपर छूट, ऐसे उठाएं लाभ

SBI लेकर आया है खास ऑफर, अक्षय तृतीया के दिन गोल्ड खरीदने पर मिलेगी बंपर छूट, ऐसे उठाएं लाभ

SBI Akshaya Tritiya Special Offer: 22 अप्रैल को पूरे देशभर में अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। यह दिन सोना खरीदने की लिए बेहद खास होता है। जिसे देखने हुए देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक खास ऑफर लेकर आया है। जिसके तहत सोने की खरीददारी करने पर बंपर डिस्काउंट और कैशबैक का लाभ मिलेगा। बता दें की वर्तमान में बाजार में गोल्ड का भाव 60 हजार रुपये से अधिक है। आइए जानते हैं एसबीआई ग्राहक कैसे इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

एसबीआई गोल्ड बोनज़ ऑफर के अंतर्गत एसबीआई डेबिट कार्ड का इस्तेमाल गोल्ड की खरीददारी करने पर 5000 बोनस रिवार्ड प्वाइंट  मिल रहा है। साथ ही GRT आभूषणों की खरीददारी करने पर 13000 प्वाइंट्स का लाभ 22 और 23 अप्रैल तक उठाया जा सकता है।

रिलायंस ज्वेलस् से शॉपिंग करने पर मिलेगा 25,00 रुपये का फायदा

यदि कोई भी ग्राहक रिलायंस ज्वेल्स की वेबसाइट या ऐप से शॉपिंग करता है और भुगतान के लिए एसबीआई कार्ड का इस्तेमाल करता है, तो उसे 25000 रुपये तक की खरीददारी पर 2500 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

तनिष्क स्टोर में 30 अप्रैल तक उठायें ऑफर का लाभ

एसबीआई ग्राहकों द्वारा तनिष्क स्टोर से सोना खरीदने पर 4, 000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। हालांकि इसके लिए कम से कम 80 हजार की शॉपिंग करनी होगी और पेमेंट एसबीआई कार्ड के जरिए करनी होगी। इस ऑफर लाभ ग्राहक 30 अप्रैल तक उठा सकते हैं।

जोयालुक्कास से शॉपिंग करने पर 2500 का कैशबैक

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सोना खरीदने पर 2500 रुपये का कैशबैक मिल सकता है। इसके लिए एसबीआई कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। कम से कम 30,000 रुपये की खरीददारी करना अनिवार्य है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews