SBI ने दिया ग्राहकों को तोहफा! स्वतंत्रता दिवस पर सस्ता हुआ लोन, नई स्कीम भी लॉन्च

एसबीआई ने 15 अगस्त को दो बड़े ऐलान किए हैं। अग्निवीर ने लिए नई योजना शुरू की गयी है। लोन के इंटरेस्ट रेट में भी बदलाव हुआ है। आइए जानें अब ग्राहकों को लोन के लिए कितना ब्याज देना होगा?
sbi loan rates and scheme

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने दो बड़ी घोषणाएं की है। भारत सरकार अग्निपथ भर्ती प्रोग्राम के तहत नियुक्त अग्निवीरों के लिए स्पेशल पर्सनल लोन स्कीम लॉन्च की गई है। इसके अलावा 15 अगस्त से आईएमपीएस ट्रांजेक्शन के नए नियम भी लागू हो चुकें हैं। इतना ही नहीं बैंक ने एमसीएलआर दरों में भी संशोधन किया है।  जिसकी जानकारी कस्टमर्स को होनी चाहिए।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सभी टेन्योर के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स में 5 बीपीएस तक की कटौती की है। जिसका सीधा असर उधारकर्ताओं पर पड़ेगा।  एमसीएलआर से लिंक्ड होम लोन, पर्सनल लोन, व्हीकल लोन इत्यादि ऋण के लिए ईएमआई कम होगी। ग्राहकों कम ब्याज पर लोन भी मिलेगा।

अब कितना हुआ ब्याज दर?

15 अगस्त ने ओवरनाईट टेन्योर के लिए एमसीएलआर दरें 7.95% से घटकर 7.90% हो चुकी हैं। एक महीने के लिए दरें भी घटकर 7.90% हो चुकी हैं। 3 महीने के लिए लेंडिंग रेट्स 8.35% से घटकर 8.30% हो गया है। 6 महीने के लिए इंटरेस्ट रेट 8.65% है, जो पहले 8.70% था।  वहीं एक साल के लिए रेट्स 8.75%, 2 साल के लिए 8.80% और 3 साल के लिए 8.85% है।

लोन स्कीम से बारे में 

नए लोन स्कीम के तहत ऐसे अग्निवीर, जिनका एसबीआइ में सैलरी अकाउंट है। वे 4 लाख रूपये तक का लोन बिना किसी कोलेट्रॉल ले सकते हैं। इसके अलावा उन्हें प्रोसेसिंग फीस पर भी छूट दी जाएगी। इसके अलावा बैंक सभी डिफेंस पर्सनल लोन पर 10.50% ब्याज ले रहा है। यह सुविधा 30 सितंबर 2025 तक ही उपलब्ध रहेगी।

ऐसे लेनदेन पर पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज 

एसबीआई ने इमीडिएट पेमेंट सर्विस शुल्क में बदलाव किया है। 15 अगस्त से कुछ हाई वैल्यू ट्रांजेक्शन चार्ज लगेगा।  25,000 से लेकर 10,0000 रूपये तक के लेनदेन पर 2 रूपये+ जीएसटी का भुगतान करना होगा। एक लाख रुपये से लेकर 2 लाख रूपये तक के स्लैब पर 6 रूपये+जीएसटी का फीस लगेगी।  2 लाख से लेकर 5 लाख रूपये तक के स्लैब पर 10 रूपये+जीएसटी शुल्क लगेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews