SEBI New App: सेबी ने लॉन्च किया नया ऐप, निवेशकों को मिलेगी कई सुविधाएं, शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करना होगा आसान

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने नए ऐप को लॉन्च किया है। यह सारथी ऐप का अपडेटेड वर्ज़न है। इस प्लेटफ़ॉर्म पर निवेशकों को शेयर मार्केट से जुड़े सवालों का जवाब मिलेगा।
sebi new app

SEBI New App: सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने नया मोबाइल ऐप “Saarthi 2.0” लॉन्च किया है। इस पर्सनल फाइनेंस ऐप के जरिए शेयर मार्केट में निवेश करना आसान होगा। वित्तीय अवधारणाओं को सरलीकृत करने और निवेशकों को निष्पक्ष जानकारी देने के उद्देश्य के साथ इस ऐप को सेबी ने लॉन्च किया है। यह एक वन-स्टॉप शॉप की तरह काम करेगा, जिसपर निवेशकों को अलग-अलग सुविधाएं मिलेंगी।

मिलेगा इन सुविधाओं का लाभ

इस ऐप में कई वित्तीय पहलुओं को उपलब्ध करवाया जाएगा। इस लिस्ट में म्यूचुअल फंड, केवाईसी प्रक्रिया और ईटीएफ शेयरों की खरीदी-बिक्री भी शामिल हैं। ऐप पर शिकायतों के समाधान और ऑनलाइन विवाद समाधान जैसी सुविधाएं भी मिलेगी। इतना ही नहीं प्लेटफ़ॉर्म पर निवेशकों को शिक्षित करने के लिए विडीयोज भी उपलब्ध होंगे। इतना ही नहीं ऐप की मदद से रिटायरमेंट और सेविंग की प्लानिंग करना भी आसान होगा।

iOS और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स के लिए होगा उपलब्ध

सारथी 2.0, एक यूजर-फ़्रेडली प्लेटफ़ॉर्म है। इसमें उपलब्ध व्यापक टूल्स इसे खास बनाते हैं। ऐप का इस्तेमाल करने व्यक्तिगत वित्त और प्रमाणों के बाजार में अपनी समझ को बढ़ाया जा सकता है। ऐप iOS और एंड्रॉयड दोनों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। इसे गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

युवाओं के लिए मददगार साबित होगा ऐप

ऐप लॉन्चिंग के दौरान सेबी के पूर्णकालिक सदस्य अनंत नारायण ने कहा कि, “अपडेटेड सारथी 2.0 ऐप भ्रामक सूचनाओं या पक्षपातपूर्ण सूचनाओं से भरे सोशल मीडिया के दौर में निवेश से जुड़ी जानकारी का निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और विश्वसनीय स्त्रोत साबित होगा। यह टूल विशेष कर युवा निवेशकों के लिए बहुत मददगार साबित होगा, जिन्होनें कुछ जिन पहले ही मार्केट में एंट्री ली है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews