Bank Holiday 2022: 31 अगस्त से 11 सितंबर के बीच 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें जरूरी काम

bank holiday in oct nov 2023

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 3 दिन बाद अगस्त का महीना खत्म होने वाला है,  अगर बैंक संबंधित कोई काम है तो फटाफट निपटा लें, क्योंकि 31 अगस्त को कई राज्यों में बैंक बंद है और सितंबर में भी 13 दिन बैंक (Bank Holidays in September 2022 ) की छुट्टियां रहेंगी, इनमें  दूसरा और चौथा शनिवार और रविवार भी शामिल है। ऐसे में बैकिंग संबंधित जैसे चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन के काम प्रभावित हो सकते है।

यह भी पढ़े.. MP में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, PSC ने 96 पदों पर निकली भर्ती, 6 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें डिटेल्स

राहत की बात ये है कि एटीएम समेत ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं जैसे Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) जारी रहेगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट में सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग है। ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होती। इन छुट्टियों में गणेश चतुर्थी, ओणम, नवरात्र स्थापना जैसे त्योहार शामिल हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंक हॉलीडे की लिस्ट में Negotiable Instruments Act, Real Time Gross Settlement Holiday और Banks Closing of Accounts तीन कैटेगरी शामिल है।

September Bank Holiday 2022

  • 31 अगस्त 2022-गणेश चतुर्थी (गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे)
  • 1 सितंबर 2022 गणेश चतुर्थी
  • 4 सितंबर 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 6 सितंबर 2022 कर्मा पूजा – रांची में बैंक बंद
  • 7 सितंबर 2022 पहला ओणम – कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
  • 8 सितंबर 2022 थिरूओणम– कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
  • 9 सितंबर 2022 इंद्रजात्रा– गंगटोक में बैंक बंद
  • 10 सितंबर 2022 शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
  • 11 सितंबर 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews