September Bank Holiday 2026: सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक… यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday in September 2026: अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लीजिए, सितंबर महीने में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी जैसे त्यौहारों और साप्ताहिक अवकाश के चलते 14 दिन बैंकों में छुट्टी रहने वाली है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में कब-कब और कहां बैंक बंद रहेंगे.....
bank holiday 2026

सितंबर 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी सूची के मुताबिक, सितंबर में 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियों के अलावा जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और अलग-अलग स्थानीय त्योहार के चलते कुल 8 छुट्टियां रहेंगी।

सितंबर 2026 में 6, 13, 20 और 27 तारीख को रविवार के कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार और 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार पड़ेगा, जिसकी वजह से पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा असम और केरल में 20 (रविवार) और 21 सितंबर (स्थानीय त्योहार) को लगातार दो दिनों तक सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

वहीं सिक्किम में चौथे शनिवार, रविवार और स्थानीय त्योहार के चलते 25, 26 और 27 सितंबर को लगातार 3 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। हालांकि शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, मोबाइल बैंकिंग, Net Banking और ATM 24 घंटे सुचारू रूप से चालू रहेंगी।

सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

  1. ​4 सितम्बर : श्री कृष्ण जन्माष्टमी, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, तमिलनाडु, तेलंगाना सहित देश के अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  2. ​6 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
  3. ​11 सितंबर (शुक्रवार): जयपुर नगर निगम क्षेत्र, स्थानीय चुनाव
  4. ​12 सितंबर (दूसरा शनिवार): दूसरा शनिवार , श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि असम (गुवाहाटी) में विशेष क्षेत्रीय अवकाश
  5. ​13 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
  6. ​14 सितम्बर : गणेश चतुर्थी, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और गोवा।
  7. ​15 सितंबर (मंगलवार): नुआखाई/संवत्सरी ओडिशा, गुजरात और पणजी (गोवा) ।
  8. ​20 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
  9. ​21 सितंबर (सोमवार): श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव एवं श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के अवसर पर असम और केरल।
  10. ​22 सितंबर (मंगलवार): कर्मा पूजा, झारखंड (रांची)
  11. ​23 सितंबर (बुधवार): महाराजा हरि सिंह जयंती,जम्मू और श्रीनगर
  12. ​25 सितंबर (शुक्रवार): इंद्रजात्रा पर्व ,सिक्किम (गंगटोक)
  13. ​26 सितंबर : चौथा शनिवार।
  14. ​27 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम (ATM) सेवाएं चौबीसों घंटे चालू रहेंगी। ग्राहक अपने डिजिटल ट्रांसफर, यूपीआई (Google Pay, phonePe, paytm) और नेट बैंकिंग से जुड़े काम बिना किसी रुकावट के पूरे कर सकते हैं। इसके अलावा पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।

नोट: ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपने शहर की स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में जानकारी पता कर लें, क्योंकि भारत में बैंक छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट या बैंक ऐप पर भी ताजा अपडेट्स चेक कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews