Share Market : आज ईद की छुट्टी, आगे इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार

Share Market : आज ईद की छुट्टी, आगे इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। ईद पर राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण आज शेयर मार्केट (Share Market) में कारोबार बंद है। इसलिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE ) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में कोई कारोबार नहीं होगा। इसलिए शेयर मार्केट के उतार चढाव का ताजा अपडेट आज उपलब्ध नहीं होगा।

आपको बता दें कि शेयर मार्केट में सप्ताह में पांच दिन ही कारोबार होता है। प्रत्येक शनिवार और रविवार शेयर मार्केट बंद होता है।  इस हिसाब से मई महीने में आगे 8 दिन और शेयर मार्केट बंद रहेगा।  ये तारीखें हैं  7 मई, 8 मई, 14 मई, 15 मई, 21 मई, 22 मई , 28 मई और 29 मई।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : अक्षय तृतीया पर चांदी की चमक कमजोर, सोना पुरानी कीमत पर

इन राष्ट्रीय छुट्टियों पर भी बंद रहेगा शेयर मार्केट 

  • 09 अगस्त 2022 मंगलवार मोहर्रम
  • 15 अगस्त 2022 सोमवार स्वतंत्रता दिवस
  • 31 अगस्त 2022 बुधवार गणेश चतुर्थी
  • 05 अक्टूबर 2022 बुधवार दशहरा
  • 24 अक्टूबर 2022 सोमवार दीपावली (लक्ष्मी पूजन)
  • 26 अक्टूबर 2022 बुधवार गोवर्धन पूजा (बलिप्रतिपदा)
  • 08 नवंबर 2022 मंगलवार गुरुनानक जयंती

इन तारीखों के अलावा सभी महीनों के प्रत्येक शनिवार और रविवार को बह शेयर मार्केट में कारोबार नहीं होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews