
व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन भी शेयर मार्केट (Share Market) ओपन होते ही धड़ाम हो गया। आज बुधवार जैसे ही बाजार खुला सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मंगलवार की तरह ही गिरावट के साथ कारोबार करते दिखाई दिए। खास बात ये है कि बाजार अब हरे निशान पर कारोबार कर रहा है।
आज 27 जुलाई 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 27 July 2022) एक बार फिर गिरावट के साथ ओपन हुआ। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 6.79 अंक की गिरावट के साथ 55261.70 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी 7.90 अंक की मामूली गिरावट के साथ 16475.90 अंक के स्तर पर खुला।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना सस्ता, चांदी महंगी, ये है आज का भाव
ताजा अपडेट के मुताबिक कुछ देर लाल निशान पर कारोबार करने के बाद शेयर मार्केट हरे निशान पर लौट आया। सेंसेक्स (Sensex) 279.47 अंक की तेजी के साथ 55547.96 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी (Nifty) 81.60 अंक की बढ़त के साथ 16565.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 0.51 प्रतिशत और निफ्टी में 0.50 प्रतिशत की तेजी दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़ें – Sawan : शुक्रवार के दिन जरूर करें ये छोटा सा उपाय, पैसों की तंगी के साथ कर्ज से मिलेगी राहत
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

