Share Market : इलेक्शन के नतीजे आने के बाद कैसा होगा शेयर बाजार का हाल? जानें किस और जा सकता है मार्केट

Share Market : चुनाव परिणाम आने के बाद बाजार में फिर से तेजी की संभावना जताई जा रही है। दरअसल देश में लंबे समय तक चले लोकसभा चुनाव अब समाप्त हो चुके हैं। जिसके बाद अब पूरे देश को 4 जून का इंतजार है।
Share Market : इलेक्शन के नतीजे आने के बाद कैसा होगा शेयर बाजार का हाल? जानें किस और जा सकता है मार्केट

Share Market : लोकसभा चुनाव के नतीजे से पहले घरेलू शेयर बाजार में काफी अस्थिरता देखने को मिल रही है। लेकिन अब चुनाव के परिणाम आने में ज्यादा समय नहीं रह गया है। हालांकि, चुनाव परिणाम आने के बाद बाजार में फिर से तेजी की संभावना जताई जा रही है। दरअसल देश में लंबे समय तक चले लोकसभा चुनाव अब समाप्त हो चुके हैं। जिसके बाद अब पूरे देश को 4 जून का इंतजार है। चुनाव परिणाम आ जाने के बाद बाजार में भी स्थिरता हो सकती है।

दरअसल बीते दिन 1 जून, शनिवार को लोकसभा चुनाव का सातवें और अंतिम चरण का मतदान खत्म होने के बाद अब सभी को 4 जून को होने वाली मतगणना का इंतजार है। वहीं आपको बता दें कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, लेकिन अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद बाजार में एक बार फिर वृद्धि देखी जा सकती है।

लगातार बाजार में दिखाई दी गिरावट:

जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह की बात की जाए तो घरेलू बाजार में लगभग 2 प्रतिशत की उल्लेखनीय गिरावट देखी गई। वहीं सप्ताह के आखिरी दिन, यानि शुक्रवार को, बीएसई सेंसेक्स में मामूली सुधार हुआ था जिसके साथ सेंसेक्स 75 अंक बढ़कर 73,961.31 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 42 अंक की बढ़त के साथ 22,530.70 अंक पर रहा। वहीं पूरे सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 1,449.08 अंक यानी 1.91 प्रतिशत की महत्वपूर्ण गिरावट दर्ज की गई। इसी अवधि में निफ्टी में 426.40 अंक यानी 1.85 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन:

दरअसल 31 मई को शेयर बाजार का सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन था, जिसमें बाजार में लगभग 2 प्रतिशत की बड़ी गिरावट से पहले लगातार दो हफ्तों तक तेजी बनी हुई थी। वहीं इस दौरान, बाजार में लगभग 4 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई थी, और सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही नए रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंच गए थे। दरअसल इसके चलते बाजार ने अपना आल टाइम हाई भी बनाया था। जिसमें, सेंसेक्स ने 75,636.50 अंक के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू लिया था, जबकि निफ्टी ने पहली बार 23 हजार अंक के स्तर को पार कर लिया था। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है की चुनाव परिणाम आने के बाद बाजार में उछाल दिखाई देगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews