Share Market ने बनाया नया रिकॉर्ड, सेसेंक्स 82,637 और निफ्टी 25,249 पर पहुंचा, यहां जानें आज का बाजार

आज यानी 30 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार (share market) में शुरूआती कामकाज में उछाल देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कामकाज के दौरान 300 अंक ऊपर बढ़त के साथ शुरू हुआ है।
क्या आज भारतीय शेयर बाजार में हो रहा कारोबार? जानिए महावीर जयंती पर की छुट्टी है या नहीं? पढ़ें खबर

30 अगस्त यानी आज भारतीय शेयर बाजार (share market) में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है, जहां सेंसेक्स और निफ्टी ने नए ऑलटाइम हाई स्तर को छू लिया है। दरअसल बाजार के खुलते ही आज सेंसेक्स 82,637 और निफ्टी 25,249 के हाई पर पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार वर्तमान में सेंसेक्स 300 से अधिक अंकों की बढ़त के साथ 82,460 के स्तर पर और निफ्टी 80 अंकों की तेजी के चलते 25,240 के स्तर पर कामकाज कर रहा हैं।

दरअसल आज के बाजार (share market) पर नजर डाली जाए तो, आज सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में आज तेजी और 5 में गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि निफ्टी के 50 में से 39 शेयरों में बढ़त और 11 में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि अभी बाजार दिन के समय में अपना रुख बदल सकता है।

ऑटो सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर्स में तेजी का माहौल

जानकारी के मुताबिक आईटी और ऑटो सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर्स में तेजी का माहौल है। दरअसल आईटी शेयरों पर दबाव बना रहा है, जिसमें टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक, और टेक महिंद्रा जैसे प्रमुख शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं इसके बावजूद, बजाज फिनसर्व, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, और बजाज फाइनेंस जैसे शेयरों में 1% से अधिक की बढ़त देखने को मिली, जिससे बाजार (share market) में मजबूती बनी रही।

जानें वैश्विक बाजारों का हाल

वहीं वैश्विक बाजारों में भी सुधार के संकेत मिले हैं। दरअसल अमेरिका में जीडीपी डेटा जारी होने के बाद वॉल स्ट्रीट पर सकारात्मकता देखी गई। जानकारी के अनुसार डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.59% की बढ़त हुई, जबकि एसएंडपी 500 स्थिर रहा है और नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में हल्की गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद अब एशियाई बाजारों में भी सकारात्मकता का माहौल बना हुआ है, जिसमें जापान का निक्केई सूचकांक, टॉपिक्स, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और कोस्डैक सूचकांक मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews