Share Market : बाजार में उछाल जारी, Sensex और Nifty बढ़त के साथ खुले

Share Market : बाजार में उछाल जारी, Sensex और Nifty बढ़त के साथ खुले

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। शेयर मार्केट (Share Market) में पिछले दो दिनों से जारी उछाल आज तीसरे दिन भी जारी रहा। महीने के आखिरी दिन 31 मार्च 2022 को शेयर मार्केट उत्साह के साथ खुला।  सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों उछाल के साथ खुले।

आज महीने के आखिरी दिन 31 मार्च 2022 को जब शेयर मार्केट (Share Market Today 31 March 2022) ओपन हुआ तो सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) तेजी के साथ खुले। Sensex 114.44 अंक की तेजी के साथ 58798.43 अंक के स्तर पर खुला और Nifty 41.50 अंक की तेजी के साथ 17539.80 अंक के स्तर पर खुला।

 ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी सस्ती, सोना पुरानी कीमत पर, खरीदने से पहले देख लें रेट

शेयर मार्केट में ये तेजी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी।  कुछ देर बाद ही शेयरों में गिरावट शुरू हो गई। ताजा अपडेट के मुताबिक इस समय सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 58.93 अंक की गिरावट के साथ 58625.06 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, सेंसेक्स में 0.10 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : अप्रैल में बदलेगा मौसम, 3 अप्रैल तक 12 राज्यों में बारिश की चेतावनी, कई राज्य में हिटवेव का अलर्ट

वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11.85 अंक की गिरावट के साथ 17486.40 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दे रहा है। निफ्टी में 0.07 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – MP News : राज्य सरकार ने इस IPS अधिकारी को दी पदोन्नति

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews