Share Market : लाल निशान पर बाजार, यहां देखें Sensex और Nifty का हाल

Share Market : लाल निशान पर बाजार, यहां देखें Sensex और Nifty का हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर मार्केट (Share Market) में शुरू हुई गिरावट का दौर मंगलवार को भी जारी है।  दूसरे दिन भी बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।  सेंसेक्स और निफ़्टी दोनों गिरती कीमत पर कारोबार कर रहे हैं।  आज मंगलवार 07 जून 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 07 June 2022) जब ओपन हुआ तो गिरावट के साथ हुआ।

सेंसेक्स (Sensex) 537.65 अंक की गिरावट के साथ 55137.67 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ ओपन हुआ वहीं निफ्टी (Nifty) 156.70 अंक की गिरावट के साथ 16412.80 अंक के स्तर पर ओपन हुआ।  ताजा अपडेट के मुताबिल बाजार में गिरावट अभी भी जारी हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना लुढ़का, चांदी की चमक फीकी, जान लें बाजार भाव

बाजार अभी भी लाल निशाने पर ही कारोबार कर रहा है।  बीएसई (BSE)  का सेंसेक्स (Sensex) 613.17 अंक की गिरावट के साथ 55062.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है , सेंसेक्स में 1.10 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 176.55 अंक की गिरावट के साथ 16393.00 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 7 जून 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews