बड़ी गिरावट के साथ खुला Share Market, लाल निशान पर Sensex और Nifty

बड़ी गिरावट के साथ खुला Share Market, लाल निशान पर Sensex और Nifty

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को शेयर मार्केट (Share Market) बड़ी गिरावट के साथ ओपन हुआ। आज मार्केट ओपन होते ही लाल निशान पर पहुंच गया, सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों में गिरावट दिखाई दी। बड़ी बात ये है कि बाजार अभी भी लाल निशान पर ही बना हुआ है।

आज 29 अगस्त 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 29 August 2022) गिरावट के साथ ओपन हुआ। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 1243.80 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 57590.07 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 368.10 अंक की गिरावट के साथ 17190.80  अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना लुढ़का, चांदी की चमक फीकी, देखें ताजा भाव

ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर मार्केट इस समय भी गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स (Sensex) 792.02 अंक की गिरावट के साथ 58041.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी (Nifty) 225.90 अंक की गिरावट के साथ 17333.00 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 1.35 प्रतिशत तो निफ्टी में 1.29 प्रतिशत की गिरावट दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें – यात्रीगण कृपया ध्यान दे, घर से निकलने से पहले चेक कर ले इन ट्रेनों का टाइम

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews