लाल निशान के साथ खुला Share Market, गिरावट के साथ ही बंद हुए Sensex और Nifty

लाल निशान के साथ खुला Share Market, गिरावट के साथ ही बंद हुए Sensex और Nifty

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह का पहला दिन सोमवार निराशाजनक रहा। आज शेयर मार्केट (Share Market) की शुरुआत गिरावट के साथ हुई और पूरे कमजोर रहने के बाद बाजार गिरावट के साथ ही दिन बंद हुआ। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों लाल निशान के साथ ओपन हुए और लाल निशान पर ही बंद हुए।

आज 10 अक्टूबर 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 10 October 2022) गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स (Sensex) 200.18 अंक की गिरावट के साथ 57991.11 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ बंद हुआ, वहीं निफ्टी (Nifty) 73.70 अंक की गिरावट के साथ 17241.00 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें – Tata Tiago EV की बुकिंग शुरू, सबसे सस्ती कार हो सकती है आपकी, देखें फीचर्स और कीमत

इससे पहले आज सुबह जब शेयर मार्केट गिरावट के साथ ही ओपन हुआ। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 662.04 अंक की गिरावट के साथ 57529.25 अंक के स्तर पर कारोबार करता ओपन हुआ और एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 194.80 अंक की गिरावट के साथ 17119.90 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, तमिलनाडु में 5 दिनों तक जारी रहेगा बारिश का दौर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews