Share Market : खुलते ही धड़ाम हुआ बाजार, Sensex और Nifty का यहां देखें हाल

Share Market : खुलते ही धड़ाम हुआ बाजार, Sensex और Nifty का यहां देखें हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबार सप्ताह का चौथा दिन शेयर मार्केट (Share Market) के निवेशकों के लिए अच्छी खबर लेकर नहीं आया।  आज गुरुवार 19 मई 2022 को जैसे ही शेयर मार्केट ओपन हुआ (Share Market Today 19 May 2022) तुरंत धड़ाम हो गया। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे।

गुरुवार को बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 884.50 अंक की गिरावट के साथ 53324.03 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ ओपन हुआ और एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 263.30 अंक की गिरावट के साथ 15977.00 अंक के स्तर पर ओपन हुआ। बड़ी बात ये है कि मार्केट अभी भी लाल निशान पर कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चमका, चांदी लुढ़की, ये हैं ताजा रेट

ताजा अपडेट के मुताबिक सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों में अभी भी गिरावट जारी है।  सेंसेक्स 1169.93 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 53038.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है , सेंसेक्स में 2.16 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है तो वहीं निफ्टी (Nifty) 357.65 अंक की गिरावट के साथ 15882.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है निफ्टी में 2.20 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 19 मई 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews