Share Market : बाजार में उत्साह, Sensex और Nifty हरे निशान पर

Share Market : बाजार में उत्साह, Sensex और Nifty हरे निशान पर

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज शेयर मार्केट (Share Market) उत्साह के साथ शुरू हुआ, बाजार हरे निशान पर शुरू हुआ और अभी भी हरे निशान पर ही कारोबार कर रहा है। बाजार जैसे ही ओपन हुआ Sensex और Nifty उछाल के साथ खुले।

आज गुरुवार को कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन 23 जून 2022 को जब शेयर मार्केट ओपन (Share Market Today 23 June 2022) हुआ तो सेंसेक्स (Sensex) 37.77 अंक की बढ़त के साथ 51860.30 अंक के स्तर पर खुला, वहीं निफ्टी (Nifty) 12.30 अंक की तेजी के साथ 15425.60 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – MP हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य सूचना आयुक्त के आदेश पर लगाई रोक, जानकारी देने नहीं कर सकेंगे बाध्य

ताजा अपडेट के मुताबिक हरे निशान के साथ शुरू हुआ शेयर मार्केट अभी भी हरे निशान पर ही कारोबार कर रहा है। बीएसई (BSE ) का सेंसेक्स (Sensex) 242.62 अंक की तेजी के साथ 52065.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 103.50 अंक की तेजी के साथ 15516.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी सस्ती, सोने में उछाल, खरीदने से पहले देखें बाजार का हाल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews