Share Market : हरे निशान पर Sensex और Nifty, देखें ताजा माहौल

Share Market : हरे निशान पर Sensex और Nifty, देखें ताजा माहौल

व्यापार डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह का दूसरा दिन भी निराशाजनक शुरुआत के साथ खुला, बाजार ओपन होते ही सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों धड़ाम हो गए। लेकिन ताजा अपडेट के मुताबिक बाजार अब हरे निशान पर आ गया है।

आज सोमवार 14 जून 2022 को जब शेयर मार्केट (Share Market Today 14 June 2022) ओपन हुआ तो सेंसेक्स 170.80 अंक की गिरावट के साथ 52676.42 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला वहीं निफ्टी 37.20 अंक की गिरावट के साथ 15737.20 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने में बड़ी गिरावट, चांदी भी फीकी पड़ी, यहां देखें ताजा भाव

ताजा अपडेट के मुताबिक लाल निशान पर कारोबार करता खुला शेयर मार्केट अब हरे निशान पर आ गया है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex)74.98 अंक की तेजी के साथ 52921.68 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है इसी तरह एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 20.90 अंक की बढ़त के साथ 15795.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 14 जून 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews