Share Market : Sensex और Nifty में बढ़त का माहौल, निवेशकों में ख़ुशी

Share Market : Sensex और Nifty में बढ़त का माहौल, निवेशकों में ख़ुशी

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। शेयर मार्केट (Share Market)  के लिए आज कारोबारी सप्ताह का तीसरा दिन उत्साह भरा शुरू हुआ। आज सेंसेक्स और निफ्टी की ओपनिंग बढ़त के साथ हुई। बाजार ओपन होते ही शेयर मार्केट में सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार करने लगे।

आज बुधवार 08 जून 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 08 June 2022) जब ओपन हुआ तो बढ़त  के साथ हुआ। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 222.86 अंक की तेजी के साथ 55330.20 अंक पर कारोबार करता मिला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 68.20 अंक की तेजी के साथ 16484.50 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी भड़की, सोना चमका, ये हैं आज के ताजा भाव

ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर मार्केट अभी भी हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त दिखाई दे रही है। सेंसेक्स 192.70 अंक की तेजी के साथ 55300.04 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी 62.55 अंक की बढ़त के साथ 16478.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें – MP Politics: BJP का कमलनाथ पर टिकट बेचने का आरोप, कांग्रेस देगी मानहानि का नोटिस

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews