Share market: आज गिरावट के साथ शुरू हुआ घरेलु बाजार में दिन का कारोबार, सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी टूटा, पढ़ें आज का बाजार

Fall in share market: आज यानी 07 मई को भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कामकाज में गिरावट देखने को मिल रही है। जानकारी के मुताबिक सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कारोबार के दौरान 200 अंक नीचे आ गया है। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी 50 अंक टूटकर अपना दिन का कामकाज शुरू किया है।
Share market: आज गिरावट के साथ शुरू हुआ घरेलु बाजार में दिन का कारोबार, सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी टूटा, पढ़ें आज का बाजार

Share market: भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार के समय बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से 22 में गिरावट देखने को मिली है जबकि 8 में शुरूआती कामकाज के दौरान तेजी दर्ज की गई। वहीं शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स 200 अंक नीचे खिसक गया है। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कारोबार 73,700 पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 50 अंक नीचे लुढ़ककर अपना कारोबार 22,450 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

आज Stock Market के टॉप Gainers और Losers:

जानकारी के अनुसार मंगलवार को यानी आज के मार्केट में बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें विप्रो लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, ओएनजीसी, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज, कोटक महिंद्रा बैंक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर्स शामिल थे। वहीं आज बाजार में कमजोरी दिखाने वाले शेयर्स की बात की जाए तो इसमें एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, बीएसई लिमिटेड और एचसीएल टेक के शेयर शामिल थे।

वहीं आज के बाजार में गौतम अडानी ग्रुप की 10 लिस्टेड कंपनियों में से 9 के शेयर में गिरावट दिखाई दे रही थी। जबकि एनडीटीवी के शेयर में हल्का उछाल देखा जा रहा था।

दरअसल मंगलवार के शेयर बाजार में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली कंपनियों में सर्वोटेक पावर सिस्टम, गरवारे टेक्निकल फाइबर, ईआईडी पैरी, ला ओपाला और कोरोमंडल इंटरनेशनल के शेयरों शामिल थे। जबकि आज के शुरुआती कारोबार में पिडीलाइट इंडस्टरीज, महिंद्रा होलीडेज, पॉलिकैब इंडिया, यूनी पार्ट्स, फेडरल बैंक, अशोक लीलैंड, डोडला डेयरी जैसे शेयर लाल निशान में दिखे।

जानिए कल के बाजार का हाल:

दरअसल कल के बाजार की बात की जाए तो कल यानी 6 मई को स्टॉक मार्केट में सपाट कारोबार दिखाई दिया था। जानकारी के अनुसार सेंसेक्स में 17 अंक की तेजी देखी गई थी जिसके चलते 73,895 के स्तर पर कारोबार को बंद किया था। जबकि, निफ्टी ने 33 अंक की गिरावट लेकर, इसने अपना दिन का कारोबार 22,442 के स्तर पर बंद किया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews