Share Market: आज शेयर बाजार में देखने को मिल रहा उछाल, सेंसेक्स 326 अंक ऊपर चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

Share Market: आज शेयर बाजार में देखने को मिल रहा उछाल, सेंसेक्स 326 अंक ऊपर चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

Share Market: आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ा उछाल देखा गया है। शुरूआती कारोबार के दौरान बाजार में जमकर निवेश किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सेंसेक्स ने शुरुआती बाजार के दौरान 326 अंको का बड़ा उछाल लेते हुए 73,993 के स्तर पर कारोबार शुरू किया है। जानकारी के अनुसार शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी दिखाई दे रही है और 13 में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं जेट एयरवेज के शेयर में आज लगातार दूसरे दिन 5% का अपर सर्किट लगा है। जानकारी के मुताबिक इसका शेयर 2.15 रुपए (5.00%) चढ़कर 45.20 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

गिरावट वाले शेयर:

आज शेयर बाजार में टॉप गैनर्स में आईटीसी, विप्रो, एचसीएल टेक और एचडीएफसी लाइफ,टीसीएस, एलटीआई माइंडट्री, एसबीआई लाइफ के शेयर शामिल है। जबकि कई बड़े शेयर में कमजोरी दिखाई दे रही है जिनमे पावर ग्रिड, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एचयूएल, कोल इंडिया अल्ट्राटेक सीमेंट और ओएनजीसी के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे है।

क्या है एक्सपर्ट्स का मानना?

जानकारी के अनुसार आज बाजार में आईटीसी के शेयरों में ब्लॉक डील 404.40 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से होने की उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको कंपनी द्वारा कंपनी में 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के चलते आज बाजार में एक्सपर्ट्स का मानना है की आईटीसी के शेयर में छोटी अवधि में दबाव रह सकता है। विशेषज्ञों का कहना है की आज छोटी अवधि का टॉप लेवल ₹500 का लेवल तक जा सकता है।

कल के बाजार का हाल जानें यहां:

वहीं आपको बता दें की कल, यानी 12 मार्च को भी भारतीय शेयर बाजार में तेजी दिखाई दी थी। बता दें की सेंसेक्स में 165 अंक की बढ़त देखि गई थी जिससे कल सेंसेक्स 73,667 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी ने भी 3 अंक का उछाल लेकर 22,335 के स्तर पर अपना कारोबार बंद किया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews