Share market : भारतीय शेयर बाजार में मचा धमाल, बनाया नया आल टाइम हाई, शुरूआती कामकाज में सेंसेक्स 250 अंक उछला, पढ़ें आज का बाजार

Share market : आज यानी 28 जून को घरेलू शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कामकाज में जबरदस्त रौनक दिखाई दे रही है। दरअसल आज भारतीय शेयर बाजार अपने आल टाइम हाई पर पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कामकाज के दौरान 250 अंक चढ़कर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया है। वहीं निफ्टी (nifty) ने भी 80 अंक की बढ़त लेकर अपना दिन का कारोबार शुरू किया है।
आज भारतीय शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 107 अंक उछला, निफ्टी में भी बढ़त, यहां देखें ताजा अपडेट

Share market : भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में आज एक बार फिर शुरूआती कारोबार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है है। भारतीय शेयर बाजार हर दिन नए आयाम स्थापित कर रहा है। दरअसल आज घरेलु शेयर बाजार ने अपना अभी तक का आल टाइम हाई बनाया है। आज शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से 19 शेयर बढ़त लेते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि शुरूआती कारोबार के 11 में ही कमजोरी दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार शुरूआती कामकाज में भारतीय शेयर बाजार ने एक नई ऊंचाई को छू लिया है। दरअसल शुरूआती कारोबार में आज सेंसेक्स 240 अंक की बड़ी बढ़त के साथ शुरू हुआ है। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कामकाज 79,480 पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 80 अंक चढ़कर अपना कारोबार 24,120 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

यहां जानिए आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):

दरअसल आज भारतीय शेयर बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें 360 वन वैम, डीएसएल, इंडस टावर, कल्याण ज्वेलर्स, जेएसडब्ल्यू इंफ्रा, स्टार हेल्थ, कृष्ण इंस्टीट्यूट के शेयर शामिल थे। इसी के साथ दीपक फर्टिलाइजर्स, इक्विटस स्मॉल फाइनेंस बैंक, फैक्ट, सनटेक रीयल्टी और फिलिप्स कार्बन जैसी कंपनियों के शेयर्स में कमजोरी देखने को मिल रही है।

मल्टीबैगर शेयर का हाल:

आज के कारोबार में यदि मल्टीबैगर शेयर का हाल देखें तो इनमे टैक्स मेंको रेल, ओएनजीसी, आयन एक्सचेंज, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, इंफोसिस, अशोक लीलैंड, टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। वहीं कमजोरी वाले शेयर्स में लार्सन, एचसीएल टेक, विप्रो, बिरला कॉरपोरेशन और जेके पेपर के शेयर शामिल है।

जानें कल के बाजार का हाल:

दरअसल कल, यानी इससे पहले 27 जून को भी भारतीय शेयर बाजार ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। जानकारी दे दें कि कल सेंसेक्स 568 अंक चढ़कर 79,243 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि 175 अंक की तेजी लेकर 24,044 के स्तर पर बंद हुआ था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews