Share Market : Sensex और Nifty दोनों धड़ाम, जानिए कितनी गिरावट के साथ खुले

Share Market : Sensex और Nifty दोनों धड़ाम, जानिए कितनी गिरावट के साथ खुले

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को शेयर मार्केट (Share Market) की ओपनिंग निराशाजनक रही। सोमवार को Sensex और Nifty दोनों गिरावट के साथ खुले।

सोमवार को बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) करीब 1400.84 अंक की गिरावट के साथ 56752.08 अंक के स्तर पर खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 408.10 अंक की गिरावट के साथ 16966.70 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना लुढ़का, चांदी भड़की, ये हैं ताजा रेट

खबर लिखते समय Sensex और Nifty दोनों में गिरावट का माहौल ही देखने को मिल रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक Sensex 1229.50 अंक की गिरावट के साथ 56923.42 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है Sensex में 2.11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं Nifty 368.15 अंक की गिरावट के साथ 17006.60 पर कारोबार कर रहा है। Nifty में भी 2.12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 14 फरवरी 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews