Share Market : बाजार में उत्साह, Sensex और Nifty दोनों बढ़त के साथ खुले

Share Market : बाजार में उत्साह, Sensex और Nifty दोनों बढ़त के साथ खुले

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन जहाँ शेयर मार्केट (Share Market) ने निवेशकों को झटका दिया था वहीं आज दूसरे दिन मार्केट में उत्साह लौट आया। मंगलवार 26 अप्रैल 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 26 April 2022) में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछाल के साथ कारोबार करते हुए खुले। अच्छी बात ये है कि अभी भी दोनों हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

मंगलवार को सेंसेक्स (Sensex) 565.30 अंक की तेजी के साथ 57145.19 अंक के स्तर पर ट्रेंड करता हुआ ओपन हुआ, इसी तरह निफ्टी (Nifty) 172.80 अंक की उछाल के साथ 17126.80 अंक पर कारोबार करता दिखाई दिया। ताजा अपडेट के मुताबिक सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों अभी हरे निशान पर ट्रेंड कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी दोनों लुढ़के, खरीदने का सुनहरा मौका

खबर लिखते समय ताजा अपडेट में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 654.67 अंक की उछाल के साथ 54234.56 अंक पर कारोबार कर रहा है और एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 208.30 अंक की तेजी के साथ 17162.25 अंक पर कारोबार कर रहा है।  सेंसेक्स में 1.16 प्रतिशत और निफ्टी में 1.23 प्रतिशत की तेजी दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें – MP के BJP नेता ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, दिग्विजय सिंह को लेकर की ये बड़ी मांग

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews