आज Share Market में देखने को मिला उछाल, Sensex 100 अंक ऊपर चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत

आज यानी 22 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कामकाज तेजी नजर आ रही है। दरअसल आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कामकाज के दौरान 100 अंक की बढ़त लेता हुआ दिखाई दिया है।
एक हफ्ते में भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के डूबे 16 लाख करोड़, जानिए क्या है इस गिरावट के पीछे कारण?

आज 22 अगस्त को शेयर बाजार (share market) में सकारात्मक रुझान दिखाई दे रहा है। दरअसल सेंसेक्स (Sensex) ने 100 अंकों से अधिक की वृद्धि दर्ज की और वर्तमान में 81,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी ने भी 50 अंकों की बढ़त हासिल की है और यह 24,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दरअसल सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में बढ़त और 11 में गिरावट देखी गई है, जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में बढ़त और 22 में गिरावट हुई है। टाटा कंज्यूमर, भारती एयरटेल, इंफोसिस, एलटीआई माइंडट्री के शेयरों में तेजी देखी जा रही है।

आज एशिया के बाजारों में गिरावट

वहीं आज एशियाई शेयर बाजारों में फ्लैट कारोबार दिखाई दिया है। जानकारी के अनुसार जापान का निक्केई 0.63% की कमी देखने को मिली गई। जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.08% घटकर कारोबार कर रहा है, और हांगकांग का हांगसेंग में भी 0.25% की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। दरअसल अमेरिका के बाजारों में भी तेजी का रुझान रहा है।

अमेरिका में भी देखी गई तेजी

डाओ जोंस 55.52 (0.14%) की तेजी के साथ 40,890 पर समाप्त हुआ, जबकि NASDAQ 102.05 (0.57%) गिरकर 17,918 पर बंद हुआ। NSE के आंकड़ों के अनुसार, 21 अगस्त को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने ₹799.74 करोड़ के शेयर बेचे, वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने ₹3,097.45 करोड़ के शेयर खरीदे।

ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का आज दूसरा दिन

दरअसल आपको बता दें कि ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के IPO का आज दूसरा दिन है, जिसमें निवेशकों के लिए 23 अगस्त तक शेयर खरीदने का अवसर खुला है। यह कंपनी, जो आईटी सॉल्यूशन सेवाएं प्रदान करती है, इस पब्लिक इश्यू के जरिए कुल 214.76 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रख रही है।

वहीं इस IPO के तहत, ओरिएंट टेक्नोलॉजीज ने प्रति शेयर की कीमत 195 रुपये से 206 रुपये के बीच निर्धारित की है। रिटेल निवेशक न्यूनतम 72 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं। यदि आप इस इश्यू के उच्चतम प्राइस बैंड 206 रुपये के हिसाब से एक लॉट के लिए आवेदन करते हैं, तो इसके लिए आपको ₹14,832 का निवेश करना होगा।

जानें कल के बाजार का हाल:

दरअसल, इससे पहले 21 अगस्त को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। जानकारी दे दें कि बुधवार को सेंसेक्स 102 अंक चढ़कर 80,905 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 71 अंक की तेजी लेकर 24,770 के स्तर पर बंद हुआ था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews