Share market : घरेलु शेयर बाजार में आज फिर लौटी रौनक, सेंसेक्स 600 अंक मजबूत हुआ, निफ्टी में भी 150 अंक की बढ़त, पढ़ें आज का बाजार

Fall in share market: आज यानी 05 जून को भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार में रौनक देखने को मिल रही है। दरअसल आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कारोबार के दौरान 600 अंक की बड़ी बढ़त दिखाई दे रही है। वहीं निफ्टी (nifty) ने भी 150 अंक बढ़कर अपना दिन का कारोबार शुरू किया है।
आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, डोनाल्ड ट्रम्प के 25% टैरिफ के ऐलान का दिखा असर

Share market : भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार में जबरदस्त तेजी दिखाई दे रही है है। बीते दिन की बड़ी गिरावट के बाद आज बाजार ने एक बार फिर आगे कदम बढ़ाया है और बढ़त की और बड़ा है। दरअसल शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से ज्यादातर शेयर बढ़त लेते हुए हरे निशान में दिखाई दे रहे हैं जबकि शुरूआती कारोबार के दौरान कुछ में गिरावट दर्ज की गई है।

दरअसल शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 600 अंक बढ़त के साथ शुरू हुआ है। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कामकाज 72,600 पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 150 अंक का उछाल लेकर अपना कारोबार 22,100 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):

दरअसल आज भारतीय शेयर बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें एचयूएल, ओएनजीसी, महिंद्रा, बीपीसीएल, टाटा स्टील, ब्रिटानिया और कोल इंडिया के शेयर शामिल थे। वहीं आज यानी गुरुवार को शुरुआती कारोबार में हिंडाल्को, लार्सन, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, अपोलो हॉस्पिटल और ग्रासिम इंडस्ट्रीज आदि के शेयर में कमजोरी देखी गई हैं। जबकि निफ्टी मिड कैप 100, निफ़्टी आईटी, निफ़्टी ऑटो, निफ़्टी फार्मा, निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स हरे निशान में दिखे।

अडानी ग्रुप का हाल:

वहीं आज के बाजार में अडानी ग्रुप की बात की जाए तो आज के बाजार के शुरुआती कारोबार में गौतम अडानी ग्रुप की 10 लिस्टेड कंपनियों की बात करें तो इसमें से सभी के शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे थे। जबकि अडानी एनर्जी सॉल्यूशन भी तकरीबन 10 फ़ीसदी से अधिक फिसलकर अपने दिन का कामकाज कर रहा था

जानें कल के बाजार का हाल:

दरअसल कल यानी मंगलवार को बाजार में हाहाकार मची थी। दरअसल कल चुनावों के नतीजों के चलते सेंसेक्स में 4389 अंक की कमजोरी देखी गई थी। जिसके चलते सेंसेक्स ने अपने दिन का कारोबार 72,079 के स्तर पर बंद किया था। जबकि निफ्टी की बात की जाए तो निफ्टी ने 1,379 अंक की गिरावट लेकर 21,884 के स्तर पर दिन का कारोबार बंद किया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews